शिवानी सिंह का गाना ‘मेहरारू vs AK47’ ने मचाया धमाल, पति- पत्नी की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह, दीपक तिवारी और मुकुल सिंह का नया धमाकेदार गाना ‘मेहरारू vs AK47’ रिलीज हो गया है. इस मजेदार गाने के वीडियो में एक्ट्रेस शिवानी पांडे अप्सरा बनकर दर्शकों के दिलों पर अपना जादू चला रही हैं.

Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी आवाज से धमाल मचाने वाली सिंगर शिवानी सिंह का एक और बेहद मजेदार गाना ‘मेहरारू vs AK47’ रिलीज हो गया है. इस ट्रैक को आज 20 मई को आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. इस गाने को शिवानी सिंह के साथ सिंगर दीपक तिवारी और मुकुल सिंह ने मिलकर गाया है. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और फैंस को इसका कांसेप्ट बेहद पसंद आ रहा है.

वीडियो में अप्सरा बनकर छाईं एक्ट्रेस शिवानी पांडे

इस गाने के वीडियो में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस शिवानी पांडे अप्सरा नजर आ रही हैं. वीडियो में उनका लुक और उनके डांस स्टेप्स दर्शकों को अपनी ओर खींच रहे हैं. पूरे वीडियो में वह अपनी खूबसूरती और कमाल के एक्सप्रेशंस से फैंस का दिल जीत रही हैं. उनके देसी नखरे गाने के वीडियो को और भी ज्यादा मजेदार बना रहे हैं.

गाने की कहानी

वीडियो में पति अपनी पत्नी के रोज-रोज के नखरों से बेहद परेशान नजर आते हैं. वह दुखी होकर कहते हैं कि उसने शादी ही क्यों की. इसके बाद गाने में एक बहुत ही मजेदार और शानदार लाइन आती है, जिसमें कहा जाता है कि ‘AK47 चलाना और उस पर काबू पाना आसान है, लेकिन अपनी पत्नी को संभालना और चलाना बिल्कुल भी आसान नहीं है’.

गाने का वीडियो देखें

गाने के पीछे की टीम

इस मनोरंजक गाने ‘मेहरारू vs AK47’ को दीपक तिवारी, मुकुल सिंह और शिवानी सिंह ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है. इस गाने के मजेदार और कैची बोल बिट्टू तिवारी ने लिखे हैं. वहीं, इसका धमाकेदार और पैर थिरकाने वाला संगीत रोशन सिंह ने तैयार किया है. इस वीडियो का निर्देशन सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने किया है, जबकि इसके प्रोड्यूसर मनोज मिश्रा हैं. यह गाना भोजपुरी दर्शकों के लिए फुल एंटरटेनमेंट का पैकेज है.

यह भी पढ़ें: रिलीज होते ही छाया शिल्पी राज का गाना ‘लड़की पटवले बाड़ा, काजल कश्यप के अदाओं ने जीता फैंस का दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >