Shivani Singh New Bhojpuri Song: रिलीज के साथ छाया शिवानी सिंह का नया गाना ‘कोरवा में धरी राजा जी’, पारुल यादव के लाल साड़ी लुक पर फैंस फिदा

Shivani Singh New Bhojpuri Song korava mein dhaaree raaja jee: शिवानी सिंह का नया गाना ‘कोरवा में धरी राजा जी’ रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. म्यूजिक वीडियो में पारुल यादव ने अपनी अदाओं का जादू चलाया है.

Shivani Singh New Bhojpuri Song korava mein dhaaree raaja jee: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शिवानी सिंह का नया गाना ‘कोरवा में धरी राजा जी’ चर्चा में है. वीडियो में पारुल यादव की अदाएं दर्शकों को उनकी दीवाना बना रही है. सॉन्ग को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पांस देखने को मिल रहा है. दमदार म्यूजिक, देसी अंदाज और शिवानी की आवाज गाने को और जबरदस्त बना रहा है. ये सॉन्ग भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को पसंद आएगा.

यहां देखिए ‘कोरवा में धरी राजा जी’ का वीडियो

कोरवा में धरी राजा जी सॉन्ग की टीम

  • गाना :- कोरवा में धरी राजा जी
  • गायक :- शिवानी सिंह
  • गीत और संगीत :- पंचम सिन्हा
  • संगीत :- बृजेश बागी
  • निर्देशक :- पैराडाइज प्रोडक्शन
  • संपादक :- पैराडाइज प्रोडक्शन
  • निर्माता : रोहन सिंह
  • लेबल :- आर एम वर्ल्ड
  • डिजिटल मैनेजर : रोहन सिंह (फाइंड मीडिया)
  • डिजिटल पार्टनर : विक्की यादव

पति के प्यार के लिए तरसी पारुल यादव

‘कोरवा में धरी राजा जी’ में एक्ट्रेस पारुल यादव अपने ऑन स्क्रीन पति से उनको प्यार करने के लिए कहती है. पारुल कहती है कि वह उनसे नाराज ना हो और उनके साथ ही रहे. म्यूजिक वीडियो में पारुल कभी ब्लैक तो कभी रेड साड़ी में नजर आ रही है. पूरी एनर्जी के साथ वह डांस करती दिख रही है. ये गाना पति पत्नी के बीच रोमांस को दिखाता है.

शिवानी सिंह के ये गाने हुए थे वायरल

इससे पहले शिवानी सिंह का सॉन्ग ‘सड़िया पहिन के’, ‘नैहर में रखले बानी यार’, ‘झुमका दुतलिया’, ‘मरद बेदर्दी’, ‘जानवा दे देब बलम जी’, ‘कुआंरा मे छुहारा’, ‘साया साड़ी’, ‘करे लागले राजा जी नौकरिया’, ‘जाड़ के जुगाड़’, ‘दिलवा हमार दुखाई देला’, ‘जाड़ में भातार से’, ‘चूल्ही में झोंक दी’ जैसे सॉन्ग्स सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हुए थे.

यह भी पढ़ें– Shivani Singh Bhojpuri Song: शिवानी सिंह के सॉन्ग ‘चूल्ही में झोंक दी’ ने मचाया बवाल, एक्ट्रेस पारुल यादव की परफॉर्मेंस ने बढ़ाया तापमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >