शिवानी सिंह के आवाज में ‘बिगड़ता ब्यूटी जवनियां के’ रिलीज, नीतू यादव के लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

Shivani Singh New Bhojpuri Song:भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना ‘बिगड़ता ब्यूटी जवनियां के’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में नीतू यादव और विवेक साजन की जोड़ी गाने को और अट्रैक्टिव बना रही है.

Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के लिए एक और नया ट्रैक सामने आ चुका है. शिवानी सिंह के आवाज में ‘बिगड़ता ब्यूटी जवनियां के’ आज अकय म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया. गाना रिलीज होते ही फैंस का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रहा है. वहीं म्यूजिक वीडियो में नीतू यादव के साथ विवेक कुमार साजन की मौजूदगी गाने को और शानदार बना रही है. खबर लिखे जाने तक गाने पर एक हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ रहा है.

‘बिगड़ता ब्यूटी जवनियां के’ वीडियो

गाने की कहानी

म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस नीतू यादव अपने देसी अंदाज में साड़ी पहने नजर आती हैं. वहीं विवेक साजन स्टाइलिश लुक में दिख रहे हैं. गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है. एक्ट्रेस अपने ऑन स्क्रीन पति (विवेक कुमार साजन) से मजेदार अंदाज में शिकायत करती नजर आती हैं कि जब भी वह मेकअप का सामान मांगती हैं, तो उनके पति ब्रेकअप का धमकी देने लगते हैं. फिर वह बोलती है की मेरा चेहरा बिना मेकअप का सादा- सादा लगता है. मेरे परेशानी को समझते नहीं हो. उसके बाद एक्ट्रेस पति को धमकी देते हुए बोलती हैं कि एक दिन मैं तुम पर केस कर दूंगी मेरे जबानी का ब्यूटी बिगड़ रहा है.

गाने में देसी फ्लेवर का तड़का

इस ट्रैक में शिवानी सिंह की आवाज बेहद प्यारी और एनर्जेटिक सुनाई देती है. उनकी गायकी गाने में अलग ही मस्ती भर देती है, जिसे सुन दर्शक खुद को झूमने से रोक नहीं पाएंगे. वीडियो में कलरफूल सेटअप और शानदार सीन रखा गया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं इसके बोल और म्यूजिक में मॉडर्न टच के साथ भोजपुरी फ्लेवर देखने और सुनने को मिलता है.  

गाने के पीछे की टीम

  • सिंगर – शिवानी सिंह
  • एक्टरर्स – नीतू यादव, विवेक कुमार साजन
  • लिरिक्स – इमरान भाई
  • म्यूजिक – निलेश शर्मा
  • प्रोड्यूसर – विजय प्रताप
  • डायरेक्टर – संदीप राज

यह भी पढ़े: शिल्पी राज का गाना ‘जीजा बदतमीज’ चर्चा में, वीडियो में जीजा संग एक्ट्रेस एंजल का शरारती अंदाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >