‘जान लेबू का’ रिलीज होते ही छाया, प्रमोद प्रेमी और प्रिया रघुवंशी का रोमांटिक जादू वायरल

Shivani Singh New Bhojpuri Song 2026 Jan Lebu ka: ‘जान लेबू का’ नया भोजपुरी गाना रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. रोमांटिक फील और कैची ट्यून के चलते यह गाना तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

Shivani Singh New Bhojpuri Song 2026 Jan Lebu ka: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में आज 24 मार्च को एक और धमाकेदार गाना रिलीज हुआ है. ‘जान लेबू का’ नाम का यह नया ट्रैक IVY भोजपुरी धमाका पर लॉन्च होते ही दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. गाने में रोमांस, म्यूजिक और शानदार केमिस्ट्री का ऐसा कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है, जो इसे खास बना रहा है. इस गाने को आवाज दी है प्रमोद प्रेमी यादव और शिवानी सिंह ने. जहां प्रमोद का जोश गाने को पावर देता है, वहीं शिवानी की सॉफ्ट टोन इसे रोमांटिक फील देती है.

प्रिया रघुवंशी का स्टाइलिश अंदाज

इस गाने का म्यूजिक और बोल तैयार किए हैं गोपी गुंजन ने. वीडियो में प्रिया रघुवंशी टॉप जींस में दिख रही है. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और एक्सप्रेशन गाने को विजुअली काफी एंगेजिंग बना देते हैं. रिलीज के कुछ ही समय में यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर चर्चा में आ गया है. फैंस को इसका म्यूजिक, वीडियो और सिंगर्स की परफॉर्मेंस काफी पसंद आ रही है.

‘जान लेबू का’ का वीडियो

ये गाना भी प्रमोद प्रेमी का हिट

कल ही यानी 24 मार्च को प्रमोद प्रेमी यादव का ‘भूगोल देवरा’ गाना रिलीज हुआ था. इस गाने को अपनी दमदार आवाज से सजाया है प्रमोद प्रेमी यादव ने, जो पहले से ही अपने यूनिक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. ‘भूगोल देवरा’ में भी उनका वही एनर्जी से भरपूर अंदाज देखने को मिलता है, जो गाने को और ज्यादा आकर्षक बनाता है. गाने में देवर-भाभी के बीच की नोकझोंक और मस्ती को मजेदार तरीके से दिखाया गया है. इस गाने का निर्देशन पवन पाठक और रौनक राउत ने मिलकर किया है. गाने में प्रिया रघुवंशी नजर आ रही हैं. म्यूजिक कंपोज किया है अभिषेक तिवारी ने, जो गाने को एक कैची ट्यून देता है. इसके बोल लिखे हैं एमपी यादव ने.

यह भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव का नया सॉन्ग ‘झार ली ए राजा जी’ हिट, सपना चौहान के लुक ने बढ़ाया क्रेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >