Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘नईहर के रंगदार’ रिलीज होते ही वायरल, जबरदस्त बीट्स और लिरिक्स ने मचाई धूम

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘नईहर के रंगदार’ रिलीज होते ही चर्चा में है. सौरभ रोयाल और शीतल चौधरी की शानदार केमिस्ट्री, दमदार म्यूजिक और कैची बीट्स ने फैन्स का दिल जीत लिया. जानें गाने की खासियत और टीम डिटेल्स.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. उनका नया ट्रैक ‘नईहर के रंगदार’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच वायरल हो रहा है. दमदार आवाज, शानदार बीट्स और सौरभ रोयाल–शीतल चौधरी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने गाने को और खास बना दिया है. आइए खासियत और पूरी देतं की डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें नए गाने का म्यूजिक वीडियो-

गाने की कहानी और खासियत

‘नईहर के रंगदार’ रविवार को UBT Music Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया. वीडियो में सौरभ रोयाल अपनी पत्नी का रोल निभा रहीं एक्ट्रेस शीतल चौधरी से कहते हुए दिखाई देते हैं कि पत्नी को अपने पति का आदर करना चाहिए और उतना ही पैर पसारना चाहिए जितनी चादर हो.
इसपर शिल्पी राज की आवाज में शीतल जवाब देती हैं कि वह अपने पति को अपना मानकर सब सह रही हैं, वरना अपने नईहर यानी मायके में वह भी कम ‘रंगदार’ नहीं हैं.

वीडियो में दोनों की ट्यूनिंग, स्टाइल, एक्सप्रेशन और स्वैग दर्शकों का मन जीत रहे हैं. यही कारण है कि रिलीज के कुछ ही घंटों में वीडियो को 2.5K से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

फैंस का रिएक्शन

कमेंट सेक्शन में फैन्स लगातार फायर और हार्ट इमोजी के साथ गाने की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “बहुत जोरदार गाना! साफ-सुथरा और जबरदस्त बीट्स.” दूसरे ने कहा, “गाना लाजवाब है.”

गाने की टीम

  • सिंगर: सौरभ रोयाल, शिल्पी राज
  • लिरिक्स: रवि यादव
  • म्यूजिक: विक्की वॉक्स
  • फीचर्ड: सौरभ रोयाल, शीतल चौधरी
  • DOP: सैन-डी
  • डायरेक्शन: सौरभ रोयाल (टीम UBT)
  • कोरियोग्राफर: कुलदीप
  • एडिट: सैन-डी

शिल्पी राज के नए गाने भी रहे हिट

अबतक शिल्पी राज कई नए गाने रिलीज कर चुकी हैं, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया. इनमें ‘रानी बनालS’, ‘झुमका झुलनिया’, ‘मती मरले बिया नचनिया’ जैसे ट्रैक शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Pawan Singh Blockbuster Song: काजल राघवानी संग पवन सिंह के ‘छलकता हमरो जवनिया’ ने पार किए 700M व्यूज, YouTube पर रचा रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >