शिल्पी राज का रंगदारी स्टाइल में आया ‘लहंगा में छेद’, पूजा निषाद की अदाएं बनी हाइलाइट

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज और गुंजन सिंह का नया गाना ‘लहंगा में छेद’ रिलीज होते ही वायरल हो गया. पूजा निषाद के अंदाज और डांस ने दर्शकों का ध्यान खींचा.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Lahanga Me Chhed: अप्रैल 2026 में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. इस बीच सिंगर शिल्पी राज और गुंजन सिंह का नया धमाकेदार गाना ‘लहंगा में छेद’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. Wave Music के यूट्यूब चैनल पर आए इस गाने को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह तेजी से वायरल हो रहा है.

पूजा निषाद ने चलाया अपना जादू

इस गाने में गुंजन सिंह और पूजा निषाद की जोड़ी स्क्रीन पर नजर आ रही है, जिनकी केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. वहीं शिल्पी राज की आवाज ने गाने में खास जान डाल दी है. गाने के बोल विक्की रौशन ने लिखे हैं, जो पूरी तरह से रंगदारी और देसी अंदाज को दर्शाते हैं. म्यूजिक डायरेक्टर रौशन सिंह ने इसे हाई-एनर्जी बीट्स के साथ तैयार किया है. वीडियो डायरेक्शन गोल्डी यादव ने किया है. रिलीज के कुछ ही समय में इस गाने ने लाखों व्यूज बटोर लिए हैं और यूट्यूब पर ट्रेंड करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है.

देखें गाने का वीडियो

गुंजन सिंह का दबंग अंदाज

इस गाने में गुंजन सिंह थोड़ा दबंग अंदाज में पूजा से बात करते नजर आते हैं. वह कहते हैं कि माहौल इतना जोशीला है कि जैसे चारों तरफ धमाल मचा हुआ हो, डीजे तेज बज रहा है और सब लोग जोश में हैं. इसी बीच पूजा जवाब देती हैं कि इस माहौल में थोड़ी गड़बड़ी भी हो गई है, जैसे किसी बात को लेकर टकराव हो गया हो और उसके असर से उनका लहंगा भी खराब हो गया. पूजा हल्के नाराजगी भरे अंदाज में कहती हैं कि तुम्हारा व्यवहार ठीक नहीं लग रहा, जबकि गुंजन सिंह मस्ती में जवाब देते हैं कि यह सब तो माहौल और जोश का असर है. पूजा कभी नाराज होती हैं तो कभी समझाने की कोशिश करती हैं. वहीं गुंजन उन्हें मनाने और माहौल को हल्का बनाए रखने की कोशिश करते हैं.

यह भी पढ़ें- ‘राजा हो छुटिया लेला ना’ में समर सिंह का धमाल, आराध्या सिंह की अदाओं ने बढ़ाई दीवानगी

यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला का गाना ‘सुघर सुघर माल भौजी’ रिलीज, कल्लू और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया क्रेज

यह भी पढ़ें– ‘पोछे ओठलाली’ ने मचाया धमाल, राकेश मिश्रा और प्रिया रघुवंशी की जोड़ी छाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >