शिल्पी राज का गाना ‘झुमका गिर गईल’ रिलीज, मिनी स्कर्ट में उजाला ने ढाया कहर

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और दीपक दिलदार का नया धमाकेदार गाना ‘झुमका गिर गईल’ रिलीज हो गया है. इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड अदाओं से महफिल लूट ली है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिल्पी राज का एक और नया गाना ‘झुमका गिर गईल’ रिलीज हो चुका है. इस गाने को शिल्पी राज के साथ दीपक दिलदार ने अपनी आवाज दी है. रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. गाने का म्यूजिक और इसके बोल इतने मजेदार हैं कि लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

वीडियो में दिखा दीपक दिलदार का जबरदस्त स्वैग

इस गाने के वीडियो में सिंगर और एक्टर दीपक दिलदार का बेहद शानदार स्वैग देखने को मिल रहा है. वीडियो में दीपक का अंदाज और उनका लुक काफी कूल लग रहा है. गाने के सीन में दीपक दिलदार एक्ट्रेस उजाला यादव को अपने खास अंदाज में चुलबुली कहते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों कलाकारों के बीच की नोक-झोंक और केमिस्ट्री दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है.

येलो मिनी स्कर्ट में एक्ट्रेस ने ढाया कहर

गाने के वीडियो में उजाला ने भी अपने डांस और एक्सप्रेशंस से जबरदस्त महफिल जमा दी है. वीडियो में उन्होंने पीले रंग की मिनी स्कर्ट पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं. उनका यह लुक सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रहा है. गाने की कहानी में वह दीपक दिलदार से शिकायत करती दिखती हैं कि उनका झुमका बरेली के बाजार में कहीं गिर गया है.

गाने का वीडियो देखें

गाने की पूरी टीम की डिटेल्स

इस शानदार और मजेदार भोजपुरी गाने के बोल अखिलेश बीरबल ने लिखे हैं, जबकि इसका बेहतरीन म्यूजिक विकास यादव ने तैयार किया है. वीडियो का बेहतरीन निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है. इस पूरे प्रोजेक्ट को प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव ने संभाला है.

यह भी पढ़ें: अंकुश राजा का गाना ‘कमरिया न धईलऽ राजा’ हुआ रिलीज, पति पर प्यार लुटाती दिखी आस्था सिंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >