Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज-मोहन राठौर का नया धमाका, ‘घर में नचनिया’ में दिखेगी अनुराधा यादव की कातिलाना अदाएं

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज और मोहन राठौर का नया गाना ‘घर में नचनिया’ जल्द रिलीज होने वाला है. हाल ही में सामने आए पोस्टर में एक्ट्रेस अनुराधा यादव का ग्लैमरस अंदाज और मस्ती भरी नोक-झोंक वाली केमिस्ट्री फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा रही है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने फैंस को नचाने के लिए तैयार हैं. उनके नए गाने का पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसका नाम है ‘घर में नचनिया’. इस गाने में शिल्पी राज के साथ दमदार गायक मोहन राठौर ने अपनी आवाज दी है. पोस्टर को देखकर ही लग रहा है कि यह गाना शादियों और पार्टियों में धूम मचाने वाला एक ‘देसी बीट’ वाला गाना होगा.

पोस्टर में दिखीं अनुराधा यादव की कातिलाना अदाएं

इस गाने के पोस्टर में मशहूर एक्ट्रेस अनुराधा यादव मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं. पोस्टर में वह लाल और सफेद रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनके साथ गाने के लीड एक्टर भी नजर आ रहे हैं, जो उनके ऑन-स्क्रीन पति का किरदार निभाते दिखेंगे. अनुराधा की दिलकश अदाएं और उनका अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और लोग अब इस वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

गाने में लगेगा मस्ती और रोमांस का तड़का

गाने के पोस्टर और इसके टाइटल ‘घर में नचनिया’ को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीडियो में अनुराधा और उनके ऑन-स्क्रीन पति के बीच प्यारी नोक-झोंक मस्ती भरी केमिस्ट्री दिखेगी. फैंस को उम्मीद है कि इस गाने में जबरदस्त रोमांस, देसी डांस और फुल एंटरटेनमेंट का तड़का देखने को मिलेगा, जो भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आएगा.

टीम और खास बातें

आपको बता दें कि इस गाने के बोल धर्मेंद्र भट्ट ने लिखे हैं और म्यूजिक जितेंद्र ने दिया है. वीडियो का निर्देशन गोविंद प्रजापति ने किया है. पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर गाने की रिलीज डेट पूछ रहे हैं. शिल्पी राज और मोहन राठौर की जुगलबंदी हमेशा ही सुपरहिट रही है, ऐसे में ‘घर में नचनिया’ भी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav Best Romantic Movies: एक्शन ही नहीं, रोमांस में भी नंबर 1 हैं खेसारी, घर बैठे फ्री में देखें ‘ट्रेंडिंग स्टार’ की ये सुपरहिट फिल्में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >