शिल्पी राज का नया होली गीत ‘देवरों से छुवाल हो’ हुआ रिलीज, रंगों में घुली देवर-भाभी की नोकझोंक

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया होली गीत ‘देवरों से छुवाल हो’ NDJ म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज होते ही छा गया है. इस गाने में अतुल ठाकुर की आवाज दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में होली आते ही नए गानों की बहार आ जाती है और इसी बीच शिल्पी राज एक और धमाकेदार सॉन्ग लेकर आ गई है. उनका नया गाना ‘देवरों से छुवाल हो’ रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान तेजी से खींच रहा है. इस गाने में शिल्पी राज के साथ अतुल ठाकुर ने अपनी आवाज दी है. जबकि म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस नंदिनी और सिंगर की जोड़ी कमाल की लग रही है.

‘देवरों से छुवाल हो’ गाने का वीडियो

बीट और बोल ने बनाया गाने को खास

शिल्पी राज और अतुल ठाकुर ने अपनी मधुर आवाज से इस होली गीत में अलग ही रौनक ला दी है. इसके शुरूआत में ही तेज और देसी म्यूजिक का तड़का सुनने को मिलता है. गाने के म्यूजिक को सुन दर्शक खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे. फैंस शिल्पी और अतुल की जुगलबंदी को खूब पसंद कर रहे है.

गाने में दिखा भाभी- देवर का शरारती अंदाज

गाने के वीडियो में होली का रंगीन माहौल देखने को मिल रहा है. अतुल ठाकुर और नंदिनी के बीच की केमिस्ट्री और डांस मूव्स गाने को और भी अट्रैक्टिव बना रहा है. शिल्पी और अतुल की आवाज गाने में अलग ही जोश भरती है, जो इस होली के गाना को और परफेक्ट बनाती है. वीडियो में देवर भाभी की मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है, जिसमें दोनों एक दूसरे से नोकझोंक करते दिखते हैं. नंदिनी अपने पति के होली में बाहर से ना आने को लेकर थोड़ा परेशान नजर आती है, तभी ऑनस्क्रीन देवर (अतुल ठाकुर) शरारती अंदाज में माहौल हल्का कर देते हैं. गाने में सिंगर अपनी भाभी को रंग लगाने की बात करते नजर आते हैं.

जानें कलाकारों की डिटेल्स

‘देवरो से छुवाल हो’ गाने को शिल्पी राज और अतुल ठाकुर ने गाया है. इसके बोल अभिषेक स्वामी ने लिखे है और संगीत आर्य शर्मा ने दिए हैं. इसके वीडियो डायरेक्टर विमलेश मौर्या और प्रोड्यूसर राजकुमार जुनेजा है. इस लेटेस्ट ट्रैक को NDJ म्यूजिक पर रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘पुवारा पर दुवारा गिरा के’ हुआ रिलीज, जीजा- साली के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >