गाना ‘घंटी हुआ’ रिलीज, वीडियो में पुजारी पति से परेशान दिखीं क्वीन शालिनी

Shilpi Raj Ghanti Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘घंटी रिलीज’ हो गया है. इस गाने में प्रवीश लाल यादव और क्वीन शालिनी की ऑन-स्क्रीन जोड़ी दर्शकों का ध्यान खींच रही है. वीडियो में मंदिर का सेट और हल्की नोक-झोंक की कहानी इसे और दिलचस्प बनाती है.

Shilpi Raj Ghanti Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने अपने नये गाने ‘घंटी’ को मधुर और दमदार आवाज में पेश किया है. वीडियो में प्रवीश लाल यादव पुजारी के अवतार में हैं और मंदिर में घंटी बजाते और पूजा करते नजर आते हैं. उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी क्वीन शालिनी परेशान नजर आती हैं क्योंकि उनका पति सुबह 8 बजे पूजा में व्यस्त रहते हैं और उनसे सीधे बात नहीं करते. आइए आपको बताते हैं गाने की कहानी.

गाने के वीडियो में क्वीन शालिनी ने बिखेरा अपना जलवा

गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस क्वीन शालिनी और प्रवीश लाल यादव की जोड़ी शानदार नजर आ रही है. सीन में एक्ट्रेस पर्पल साड़ी पहनी रहती हैं, जिसमें उनका लुक बेहद कातिलाना लगता है जबकि उनके ऑन स्क्रीन पति (प्रवीश लाल यादव) पूजारी के अवतार में दिखाई देते हैं. वीडियो में प्रवीश पूजा करते और घंटी बजाते रहते हैं, जिससे शालिनी परेशान हो जाती हैं. फिर वह अपने सहेलियों से अपने पति का शिकायत करते दिखाई देती हैं और कहती हैं कि सुबह 8 बजे से पूजा करने शुरुू कर देते हैं. एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि उनके पति उनसे सही से बात भी नहीं करते और हर छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करते हैं. पूरे गाने में शालिनी अपने एक्सप्रेशन और डांस मूव्स से जलवा बिखेर रही हैं. वहीं प्रवेश का भी पुजारी लुक दर्शकों को खूब भा रहा है. खबर लिखे जाने तक इस म्यूजिक वीडियो ने 23 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिया है और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ताै जा रहा है.

यहां वीडियो देखें

गाने की टीम

गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं औ म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है, जबकि निर्देशन भिभांशु तिवारी ने किया है. कोरियोग्राफी एम. के. गुप्ता जॉय, एडिटिंग प्रदीप यादव, डायरेक्शन ऑफिसर रोहित सिंह, और निर्माता राजकुमार सिंह हैं. गाना Global Music Junction Pvt. Ltd. के लेबल से रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘लईके में धईके’ गाने ने रिलीज के साथ मचाई धूम, फैंस को पसंद आई नीलकमल-रक्षा की केमिस्ट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >