Sharda Sinha: शारदा सिन्हा की यह इच्छा रह गई अधूरी, कहा था- काशी विश्वनाथ धाम में सुरों से हाजिरी…

शारदा सिन्हा अपने गाए छठ पर्व के गीतों को लेकर काफी पॉपुलर हैं. उन्हें 1992 में पद्मश्री और 2018 में पद्म विभूषण और 2006 में पद्म भूषण से नवाजा गया था. वहीं, आपको उनकी इच्छा के बारे में बताएंगे, जो अधूरी रह गई.

Sharda Sinha Last Wish: बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा अब नहीं रहीं. छठ पर्व के मौके पर उनका निधन हो गया. उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है और फैंस की आंखें नम है. आज वह हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी एक आखिरी इच्छा अधूरी रह गई. उनकी कौन सी इच्छा पूरी नहीं हो पाई, उसके बारे में बताते हैं.

अधूरी रह गई शारदा सिन्हा की ये इच्छा

शारदा सिन्हा ने अमर उजाला संग बातचीत में अपनी इच्छा बताई थीं, जो पूरी नहीं हो सकी. उन्होंने काशी जाने की ख्वाहिश जताई थी. उन्होंने कहा था, बाबा काशी विश्वनाथ धाम में अपने सुरों से हाजिरी लगाने की इच्छा है. वहीं, आखिरी बार शारदा सिन्हा काशी साल 2018 में आई थी. हालांकि उस समय उन्होंने बीएचयू में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुई थीं. उसके बाद उन्हें कभी काशी जाने का मौका नहीं मिला.

गूंजती रहेंगी शारदा सिन्हा की आवाज फैंस के दिलों में

शारदा सिन्हा के छठ गीत के बिना छठ पूजा अधूरी लगती है. उन्होंने छठी मैया आई ना दुआरिया, पहिले पहिले हम कईनी, कार्तिक मास इजोरिया, कोयल बिन, दुखवा मिटाईं छठी मइया, हो दीनानाथ, केलवा के पात पर उगलन सूरजमल झुके झुके जैसे गीतों को अपनी आवाज दी थीं. इसके अलावा बॉलीवुड में उन्होंने तार बिजली, हम आपके हैं कौन के ‘बाबुल’ और ‘मैंने प्यार किया’ के ‘कहे तो से सजना’ गाने गाए थे. वहीं, एक दिन पहले ही शारदा सिन्हा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल दुखवा मिटाईं छठी मईयां गाना रिलीज किया गया था. बता दें कि उनके निधन पर प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सिंगर सोनू निगम, भोजपुरी अभिनेता एवं नेता रवि किशन सहित कई अन्य सेलेब्स ने दुख जताया हैं.

Also ReadSharda Sinha Net Worth: शारदा सिन्‍हा अपने पीछे छोड़ गईं इतने करोड़ की संपत्ति, जानें अब कौन होगा इसका मालिक?

Also Read– Sharda Sinha की बेटी को देखा है आपने? छठ गीत से जुड़ा ये वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >