Sawan Bhojpuri Songs: पवन सिंह का ये कावड़ सॉन्ग फिर से हुआ वायरल, आपने सुना क्या

Sawan Bhojpuri Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन-दिनों सावन के मौके पर एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं. हाल ही में पवन सिंह का ‘हरियर चूड़िया खातिर’ रिलीज हुआ. इसी बीच उनका सालों पुराना सॉन्ग गउरा हो हंस द ना ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है.

Sawan Bhojpuri Songs: 11 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू हो जाएगा. ऐसे में भक्त भोलेबाबा की भक्ति में डूब जाएंगे और उनसे मन चाहा वर मांगेंगे. कई भक्त को कांवर लेकर शंकर भगवान पर जल भी चढ़ाएंगे. इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री में भी एक से बढ़कर एक गाने हर दिन रिलीज हो रहे हैं. कुछ पुराने गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोगों के फेवरेट बन रहे हैं. इसी में पवन सिंह का गउरा हो हंस द ना’ ट्रेंड कर रहा है. इस सॉन्ग को बार बार सुना जा रहा है.

गउरा हो हंस द ना गाना यूट्यूब पर वायरल

पवन सिंह का शिव भजन ‘गउरा हो हंस द ना’ को वेभ म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और इसे अब तक 53 मिलियन लोगों ने देखा है. इसमें पावर स्टार खुद भगवान शिव का रूप धारण किए हुए हैं. उनके बगल में माता पार्वती बने एक्ट्रेस चांदनी सिंह बैठी भी दिखाई दे रही है. फैंस इसे साल 2025 में भी खूब सुन रहे हैं.

गउरा हो हंस द ना के बारे में

‘गउरा हो हंस द ना’ एल्बम को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है. वहीं मनोज मतलबी ने इसके लिरिक्स लिखे हैं. छोटा बाबा इसके म्यूजिक डायरेक्टर हैं और देवेंद्र तिवारी वीडियो डायरेक्टर हैं. फैंस पवन के इस गाने को सुपरहिट बता रहे हैं. हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार को ‘हरियर चूड़िया खातिर’ रिलीज हुआ. इस गाने ने धमाल मचा दिया है और कुछ ही घंटों में इसे 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >