Samar Singh New Bhojpuri Song: समर सिंह का नया गाना ‘प्रत्याशी रंगता’ हुआ रिलीज, पल्लवी सिंह के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल

Samar Singh New Bhojpuri Song Pratyashi Rangta: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर समर सिंह का लेटेस्ट ट्रैक ‘प्रत्याशी रंगता’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस पल्लवी सिंह अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं.

Samar Singh New Bhojpuri Song Pratyashi Rangta: समर सिंह एक बार फिर अपना नया होली सॉन्ग ‘प्रत्याशी रंगता’ लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने आ गए हैं. यह गाना उनके ‘समर सिंह ऑफिशियल’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है. म्यूजिक वीडियो में होली की मस्ती और अपनापन साफ नजर आता है. रंग-गुलाल, देसी अंदाज और हल्की-फुल्की नोक-झोंक के साथ यह गाना होली के माहौल को और रंगीन बना देता है. दर्शक इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं.

गाने का वीडियो

होली की मस्ती से भरा गाना

यह गाना पूरी तरह होली की मस्ती से भरपूर है, जिसमें पल्लवी सिंह अपने जबरदस्त डांस मूव्स से माहौल बना देती हैं. एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन्स और एनर्जी हर सीन में नजर आते हैं. वहीं समर सिंह की शानदार गायकी गाने में जान डाल देती है. ‘प्रत्याशी रंगता’ में होली की वही पुरानी रौनक देखने को मिलती है, जो लोगों को बेहद पसंद आती है. वीडियो में रंग-गुलाल, हंसी-मजाक और देसी माहौल को खूबसूरती से दिखाया गया है.

वीडियो में समर सिंह ने लगाए जबरदस्त ठुमके

म्यूजिक वीडियो में समर सिंह खुद भी एक्ट्रेस के साथ जबरदस्त ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं, जो गाने को और खास बना देता है. वहीं पल्लवी सिंह साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं. जबकि प्रकाश कुर्ता-पायजामा पहने हुए हैं. दोनों के देसी लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. गाने में समर अपनी ऑन-स्क्रीन पार्टनर पल्लवी से मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि ना ड्राइवर रंग डाल रहा है, ना खलासी रंग डाल रहा है, गांव का सीधा-साधा लड़का प्रत्याशी रंग डाल रहा है.

गाने की टीम के बारे में जानकारी

  • सॉन्ग: प्रत्याशी रंगता
  • सिंगर: समर सिंह
  • लिरिक्स: प्रभु बिशुनपुरी
  • म्यूजिक डायरेक्टर: राहुल यादव
  • एक्टर/एक्ट्रेस: पल्लवी सिंह, प्रकाश चाचा
  • वीडियो डायरेक्टर: पप्पू वर्मा
  • एडिटर: मुरली जी
  • कैमरामैन: गौरव राय
  • डीआई: रोहित सिंह
  • परिकल्पना: समर मोदी
  • क्रिएटिव व डिजिटल हेड: एस. के. आनंद यादव
  • कंपनी लेबल: समर सिंह ऑफिशियल

यह भी पढ़ेंShivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का नया गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ हुआ रिलीज, माही- धीरज की केमिस्ट्री ने जीता दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >