Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों के शौकीनों के लिए समर सिंह एक बार फिर अपना नया और धमाकेदार गाना लेकर हाजिर हो चुके हैं. इस नए गाने का नाम ‘चोट गहरा दे तारा’ है, जो रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. इस गाने को बिल्कुल देसी अंदाज में पेश किया गया है, जिसकी धुन सुनते ही लोग झूमने पर मजबूर हो रहे हैं. समर सिंह के इस गाने का दर्शकों को काफी समय से इंतजार था और अब यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया है.
सोना सिंह संग जमी समर सिंह की खूबसूरत जोड़ी
इस गाने के वीडियो में समर सिंह के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस सोना सिंह नजर आ रही हैं. वीडियो में दोनों कलाकारों का अंदाज बेहद लाजवाब और दिल छू लेने वाला है. गाने के हर एक सीन में समर सिंह और सोना सिंह की केमिस्ट्री बहुत प्यारी लग रही है. वीडियो में दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए और जबरदस्त रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं.
गाने का वीडियो
साड़ी लुक में कयामत ढा रही हैं एक्ट्रेस
गाने के वीडियो में एक्ट्रेस सोना सिंह ट्रेडिशनल साड़ी लुक में नजर आ रही हैं. साड़ी में उनका देसी लुक बेहद खूबसूरत और निखर कर सामने आ रहा है. इस गाने की धुन और म्यूजिक बहुत ज्यादा कैची है, जो कानों को सुकून देने के साथ-साथ एकदम देसी वाइब दे रहा है.
गाने की पूरी टीम
इस सुपरहिट गाने को खुद समर सिंह ने अपनी जादुई आवाज में गाया है. इसके बेहतरीन और मजेदार बोल छोटू यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका शानदार संगीत छोटू भारद्वाज ने तैयार किया है. इस पूरे वीडियो का डायरेक्शन आशीष सत्यार्थी ने किया है और इसे राज जायसवाल ने प्रोड्यूस किया है. इस गाने की परिकल्पना समर मोदी ने की है. गाने का वीडियो वीआर म्यूजिक के प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड और पत्नी के बीच पिस गए एक्टर अकेला, नया गाना Boyfriend VS Husband रिलीज
