Samar Singh New Bhojpuri Song: समर सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘बलमुआ बागी भइल बा’ रिलीज, नैंसी यादव ने नीली साड़ी में ढाया कहर

Samar Singh New Bhojpuri Song: समर सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘बलमुआ बागी भइल बा’ T-Series Hamaar Bhojpuri पर रिलीज हो गया है. गाने में नैंसी यादव की जोड़ी और मजेदार कहानी ने फैंस का दिल जीत लिया है.

Samar Singh New Bhojpuri Song Balamua Bagi Bhail Ba: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर समर सिंह एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर चर्चा में आ गए हैं. उनका लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग ‘बलमुआ बागी भइल बा’ शुक्रवार सुबह T-Series Hamaar Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है. रिलीज होते ही यह गाना दर्शकों के बीच छा गया है और महज 9 घंटे में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चूका है. ऐसे में आइए इसकी खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

नैंसी यादव की अदाओं ने लूटा दिल

इस गाने के म्यूजिक वीडियो में समर सिंह के साथ नैंसी यादव की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. वीडियो में नैंसी नीली रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं, जो हर फ्रेम में फैंस का दिल जीत रही हैं.

शादी के बाद की नोक-झोंक पर आधारित है कहानी

गाने की कहानी शादी के बाद की मजेदार नोक-झोंक पर आधारित है. शुरुआत में समर सिंह पति के किरदार में नैंसी यादव को परेशान करते नजर आते हैं. इसके बाद पूरी वीडियो में नैंसी शिकायत करती दिखती हैं कि ऐसा लगता है जैसे समर सिंह ने उनसे सिर्फ खाना बनाने के लिए शादी की हो.

वीडियो में दिखाया गया है कि पति की इन हरकतों से परेशान होकर पत्नी उन्हें ‘बागी’ कहने लगती है, जो गाने को और भी मजेदार व रिलेटेबल बना देता है.

फैंस को पसंद आ रहा मजेदार कॉन्सेप्ट

गाने का हल्का-फुल्का और देसी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. समर सिंह की आवाज, नैंसी यादव का एक्सप्रेशन और गाने की कहानी मिलकर इसे एक परफेक्ट एंटरटेनिंग भोजपुरी सॉन्ग बना रही है.

गाने की टीम

  • गायक: समर सिंह
  • गीतकार: गौरव यदुवंशी
  • संगीत: अभिराम पांडे
  • संकल्पना: समर मोदी
  • निदेशक: आशीष सत्यार्थी
  • प्रोजेक्ट मैनेजर टी-सीरीज- सोनू श्रीवास्तव
  • डीओपी: संतोआ यादव, नवीन

यह भी पढ़ें- Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: टुनटुन यादव का नया गाना ‘राजा रंगबाज’ यूट्यूब पर रिलीज, खुशी ककड़ की अदाओं ने लूटा दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >