Rani Chatterjee: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रानी चटर्जी पिछले 15 सालों से अपनी अदाओं और एक्टिंग के दम पर दर्शकों का दिल जीत रही हैं. उन्हें इंडस्ट्री में ‘क्वीन’ के नाम से जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका असली नाम सबीहा शेख है और वे मुस्लिम हैं? यह सच सुनकर कई लोग हैरान रह जाते हैं, क्योंकि ज्यादातर लोग उन्हें हिंदू समझते हैं. रानी चटर्जी बनने की कहानी भी काफी रोचक और मजेदार है.
निर्देशक ने रखा नाम
साल 2004 में, जब सबीहा शेख फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही थी. उस वक्त फिल्म की शूटिंग के समय निर्देशक अजय सिन्हा एक मंदिर में सीन शूट कर रहे थे. इस सीन में सबीहा को भगवान के सामने सिर झुकाना था. लेकिन निर्देशक को डर था कि अगर लोगों को पता चल गया कि लीड एक्ट्रेस मुस्लिम हैं, तो फिल्म का माहौल खराब हो सकता है और विरोध भी हो सकता है.
वहां मीडिया और कुछ लोग मौजूद थे और उन्होंने सबीहा से उनका नाम पूछा. अचानक ही निर्देशक ने दिमाग लगाया और जल्दी-जल्दी उनके मुंह से ‘रानी’ नाम निकाल लिया. जैसे ही लोग आगे पूछा कि पूरा नाम क्या है, निर्देशक ने बॉलीवुड में रानी मुखर्जी को याद करते हुए उनका नाम ‘रानी चटर्जी’ रखा दिया.
रानी की बदल गई जिंदगी
रानी चटर्जी ने बाद में खुद एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सिर्फ एक सीन को सही तरीके से पूरा करने के लिए लिया गया नाम उनकी जिंदगी का हिस्सा बन जाएगा. यही नाम उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाने वाला साबित हुआ और आज वे भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में शामिल हैं. आज रानी चटर्जी न सिर्फ अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अपने करियर में लगातार हिट फिल्में देने वाली सुपरस्टार भी बन चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: घर में जासूसी करती नजर आईं आम्रपाली दुबे, ‘सीआईडी बहू’ के ट्रेलर ने मचाया तहलका
