टुनटुन यादव शिल्पी की जोड़ी फिर हिट, गाना ‘रसियन के प्यार मे’ रिलीज

Russian Ke Pyar Mein New Bhojpuri Song: टुनटुन यादव और शिल्पी राज का नया भोजपुरी धमाका ‘रसियन के प्यार मे’ अब रिलीज हो गया है. यह गाना मस्ती, रोमांस और जबरदस्त एनर्जी से भरा है, जो आपके मूड को तुरंत हाई कर देगा.

Russian Ke Pyar Mein New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक फैंस के लिए एक और नए गाने ने एंट्री मार ली है. सिंगर टुनटुन यादव और शिल्पी राज ने मिलकर नया हिट गाना ‘रसियन के प्यार मे’ पेश किया है. यह गाना रिलीज होते ही दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है. गाने में दोनों सिंगर की आवाज का जादू और उनके अंदाज का तड़का आपको पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर देगा. वहीं वीडियो भी कमाल का है, जिसमें खूबसूरत एक्ट्रेस कनिष्का नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का स्टाइल और अदाएं गाने में चार्म और ग्लैमर का तड़का लगा रहा है.

रसियन के प्यार मे परे टुनटुन यादव

यह गाना पूरी तरह मस्ती और एनर्जी से भरपूर है. टुनटुन यादव की दमदार आवाज और शिल्पी राज की मीठी टोन इसे और मजेदार बनाती हैं. गाने का बीट और म्यूजिक भी ऐसा है कि सुनते झूमने का मन कर जाएगा. वीडियो में टुनटुन और शिल्पी के साथ कनिष्का की खूबसूरती और स्टाइल भी देखने को मिलती है. उनका एट्रैक्टिव अंदाज और बेहतरीन एक्सप्रेशन गाने के हर सीन को खास बनाता है. वीडियो की कोरियोग्राफी और डायरेक्शन का काम भी जबरदस्त है, जो गाने को और एंटरटेनिंग बनाता है. सीन में टुनटुन अपनी ऑन स्क्रीन पत्नी कनिष्का को बैग पैक करने बोलते हैं कि बिजनेस में घाटा हो रहा हैं उनको बाहर निकलना है. उस पर एक्ट्रेस तंज कसते हुए कहती हैं कि जब से रसियन के प्यार में परे हो एक दिन भी रहे नहीं हो सही से. दोनों का यह देसी अंदा दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

‘रसियन के प्यार मे’ गाने का वीडियो

गाने की टीम

  • सिंगर – टुनटुन यादव और शिल्पी राज
  • लिरिक्स – आजाद सिंह
  • म्यूजिक – मधुकर आनंद
  • फीचरिंग – कनिष्का
  • कोरियोग्राफी और डायरेक्शन – रौनक राउत
  • असिस्टेंट: विवेक मंडल
  • डीओपी – वजिर आर्ट
  • एडिटर – रोहन
  • मेकअप – राजेश टीम
  • प्रोडक्शन: रवि
  • BTS – राहुल शर्मा

यह भी पढ़ें: खेसारी और रक्षा की केमिस्ट्री ने बढ़ाया तापमान, गाना ‘गर्मी गरम बिया’ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >