यूट्यूब पर छाया रितेश पांडे का गजब के माल सॉन्ग, वीडियो ने जीता दिल

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर रितेश पांडे का गजब का माल गाना रिलीज हो गया है. खुशी कक्कड़ संग उनकी सिंगिंग केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है.

हेलो कौन फेम रितेश पांडे भोजपुरी जगत के जाने माने एक्टर और सिंगर है. उनके गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं. लोकप्रिय गायक एक बार फिर अपने नए गाने ‘गजब के माल’ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. दर्शकों को गाने का म्यूजिक, बोल और वीडियो स्टाइल काफी पसंद आ रहा है. खास बात यह है कि इस गाने में मनोरंजन और भोजपुरी तड़के का शानदार मेल देखने को मिल रहा है.

गजब के माल सॉन्ग रिलीज

‘गजब के माल’ गाने को रितेश पांडे ने अपनी दमदार आवाज में गाया है. उनके साथ सिंगर खुशी कक्कड़ भी हैं. दोनों की सिंगिंग केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है और यही वजह है कि गाना लगातार लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बना रहा है.

गाने के बारे में

इस गाने के बोल अनुप रॉय ने लिखे हैं. उन्होंने बेहद आसान और मजेदार शब्दों का इस्तेमाल किया है, जो सीधे दर्शकों से जुड़ते हैं. वहीं म्यूजिक धर्मेंद्र चंचल ने तैयार किया है. गाने का संगीत काफी कैची और डांसिंग बीट्स से भरपूर है, जो युवाओं को खास तौर पर आकर्षित कर रहा है. वीडियो निर्देशन की जिम्मेदारी गोल्डी जयसवाल ने संभाली है. वीडियो को रंगीन और एंटरटेनिंग अंदाज में फिल्माया गया है, जिससे गाने का मजा और बढ़ जाता है. एडिटिंग का काम पप्पू वर्मा ने किया है, जो वीडियो को स्मूद और आकर्षक बनाता है. डिजिटल प्रमोशन की कमान रिशू पांडे और मुकेश शर्मा ने संभाली है. वहीं पूरे प्रोजेक्ट को Lokdhun की ओर से मैनेज किया गया है.

यह भी पढ़ें- Krishnavataram Movie Review: भक्ति, प्रेम और भावनाओं से भरपूर है ये फिल्म, भगवान श्रीकष्ण के किरदार में चमके सिद्धार्थ गुप्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >