‘बवाल चौराहा पा होई’ में दिखा रितेश पांडेय का दबंग अंदाज, पूजा निषाद का ग्लैमरस लुक चर्चा में

Ritesh Pandey New Bhojpuri Song Bawal Chauraha Pa Hoi: रितेश पांडेय और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘बवाल चौराहा पा होई’ यूट्यूब पर आ चुका है. गाने का वाडियो काफी जबरदस्त है.

Ritesh Pandey New Bhojpuri Song Bawal Chauraha Pa Hoi: भोजपुरी इंडस्ट्री सिंगर और एक्टर रितेश पांडेय एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं. उनका नया भोजपुरी गाना ‘बवाल चौराहा पा होई’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल होने लगा है. इस गाने को स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी और स्पीड रिकॉर्ड्स फोकफोर यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज के कुछ ही समय में गाने को 4 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसकी संख्या लगातार बढ़ रही है.

दमदार आवाज और शानदार म्यूजिक ने जीता दिल

‘बवाल चौराहा पा होई’ गाने को रितेश पांडेय और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की हिट सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. दोनों की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट गाने दे चुकी है और इस बार भी उनका नया ट्रैक दर्शकों को पसंद आ रहा है. गाने के बोल आरआर पंकज ने लिखे हैं. लिरिक्स में भोजपुरी स्टाइल का तड़का और देसी अंदाज साफ देखने को मिलता है.

‘बवाल चौराहा पा होई’ गाने का वीडियो

वीडियो में दिखा रितेश पांडेय का दबंग अंदाज

गाने के वीडियो की बात करें तो इसमें रितेश पांडेय का दमदार और दबंग लुक देखने को मिल रहा है. वीडियो में पूजा निषाद भी नजर आ रही हैं, जिन्होंने अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों का ध्यान खींचा है. पूजा निषाद वीडियो में स्कर्ट और टॉप पहने मॉडर्न लुक में दिखाई दे रही हैं. उनके और रितेश के बीच की केमिस्ट्री गाने को और भी एंटरटेनिंग बनाती है.

गाने पर फैंस के कमेंट्स

गाने पर यूजर्स अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं. आइए आपको कमेंट्स दिखाते हैं-

यह भी पढ़ें- Ritesh Pandey Bhojpuri Song: रितेश पांडे का नया गाना ‘रंगदार’ रिलीज, रक्षा गुप्ता के बॉस लेडी लुक ने जीता दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >