हैलो कौन, हम बोल रहे… 5 साल पहले रिलीज हुए इस गाने में मचाया गर्दा, VIDEO देख लवर को फोन करने का करेगा मन

Hello Koun: पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के गाने तो अक्सर ट्रेंडिंग में जाते हैं और फैंस जमकर थिरकते हैं. अब रितेश पांडे एक हेलो कौन खूब वायरल हो रहा है. सॉन्ग ने 1 बिलियन व्यूज पार कर लिए है.

Hello Koun: भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने पहले जहां सिर्फ बिहार-यूपी में बजते थे. वहीं अब सॉन्ग्स वर्ल्डवाइड पॉपुलर हो रहे हैं. कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रील्स बनाते हैं. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और निरहुआ जैसे स्टार्स एक के बाद एक कई गाने बनाते हैं, जो ट्रेंडिंग में चले जाते हैं. हालांकि इन-दिनों सोशल मीडिया पर एक गाना धूम मचा रहा है. ये सॉन्ग किसी और का नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा के एक मशहूर सिंगर रितेश पांडे का ‘हैलो कौन’ है.

1 बिलियन के पार पहुंचा हेलो कौन गाना

4 साल पहले रिलीज हुआ हैलो कौन ने यूट्यूब पर 100 करोड़ व्यूज के आंकड़े को पार कर लिया है. इसके साथ ही गाने को 3.2 मिलियन लोगों ने लाइक भी किया है. इस गाने को रितेश और स्नेह पांडे ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है. वहीं लिरिक्स आशीष वर्मा ने लिखे हैं. अखिलेश कश्यप ने 1 बिलियन व्यूज पूरा होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर फैंस को दी. उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ”आज हमार भोजपुरी भी 1 बिलियन वाला इतिहास बना देलस गर्व बा हमनी के अपना भाषा और अपना माटी प बहुत बहुत बधाई और शुभकामना बड़े भैया.”

पवन सिंह ने रितेश को दी शुभकामनाएं

इसके अलावा पवन सिंह ने रितेश पांडे को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ”जियो मेरा राजा भाई ऐसे ही गर्दा मचाते रहो @ritesh_pandey_official.” जब ये गाना रिलीज हुआ था, तो शादियों और पार्टीज में इसे प्ले किया जाता था और दर्शक इसपर क्रेजी होकर डांस किया करते थे. वर्कफ्रंट की बात करें तो रितेश के पाइपलाइन में कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं. जिसमें ‘दलान व चालान’ गाना शामिल है. सॉन्ग आज रिलीज होगी.

Also Read- Pawan singh संग इश्क के पेंच लड़ा रही हैं डिंपल सिंह, भोजपुरी स्टार संग अफेयर पर बोली- आई लव यू तो…

Also Read- Pawan Singh Net Worth: 10वीं पास पवन सिंह के पास है करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी कार बनाता है पावर स्टार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >