राकेश मिश्रा का नया भोजपुरी गाना ‘बर्फ के सिल्ली’ इंटरनेट पर छाया, कानिष्का चौधरी के अंदाज ने बढ़ाया तापमान

Rakesh Mishra New Bhojpuri Song Baraf Ke Silli: राकेश मिश्रा का नया भोजपुरी गाना ‘बर्फ के सिल्ली’ यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. कानिष्का चौधरी के ग्लैमरस अंदाज और दोनों की शानदार केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

Rakesh Mishra New Bhojpuri Song Baraf Ke Silli: राकेश मिश्रा का नया भोजपुरी गाना ‘बर्फ के सिल्ली’ इन दिनों सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. गर्मी के मौसम में रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. गाने में राकेश मिश्रा के साथ कनिष्का चौधरी की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. यह गाना टी-सीरीज हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां इसे अब तक 4 लाख 72 हजार 523 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है.

गाने का वीडियो

गाने में दिखा ग्लैमरस अंदाज

‘बर्फ के सिल्ली’ गाने में राकेश मिश्रा और कानिष्का चौधरी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. वीडियो में कानिष्का कभी साड़ी में तो कभी टॉप और मिनी स्कर्ट में नजर आ रही हैं. उनके ग्लैमरस अंदाज से फैंस की नजर नहीं हटेगी. गाने के कुछ रोमांटिक और मस्ती भरे सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. खासतौर पर बाथटब वाला सीन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. ‘बर्फ के सिल्ली’ के बोल गीतकार विनय निर्मल ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है। गाने का निर्देशन पवन पाल ने किया है.

राकेश मिश्रा ने फैंस को कहा धन्यवाद

गाने को मिल रहे प्यार पर राकेश मिश्रा ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा, “मैं अपने दर्शकों का दिल से धन्यवाद करता हूं जो मेरे गाने को इतना प्यार दे रहे हैं. ‘बर्फ के सिल्ली’ इस गर्मी में लोगों को ठंडक का एहसास दिला रहा है. मैं टी-सीरीज के सोनू श्रीवास्तव और अपनी पूरी टीम का भी शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने इस गाने को शानदार बनाने में पूरा सहयोग दिया.”

यह भी पढ़ें-खेसारी लाल यादव की ‘तकदीर’ में दिखी अधूरी प्रेम कहानी, आकांक्षा पुरी से प्यार और नीलम से शादी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >