Pawan Singh Zila Zila Song: भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में जब पवन सिंह की आवाज गूंजती है, तो माहौल अपने आप बन जाता है. अब एक बार फिर पावरस्टार ने ऐसा म्यूजिक डोज दे दिया है, जिसमें आवाज का दम, बीट्स का तड़का और ग्लैमर का फुल पैकेज नजर आ रहा है. उनका नया गाना ‘जिला जिला’ रिलीज होते ही चर्चा में है. वीडियो में श्वेता महारा अपने डांस मूव्स से ऐसा ग्लैमर तड़का लगा रही हैं कि नजरें हटाना मुश्किल है.
पवन सिंह का जिला-जिला सॉन्ग रिलीज
गाने की शुरुआत से ही पवन सिंह की दमदार आवाज अपना असर दिखाती है. ‘जिला जिला’ का म्यूजिक ऐसा है, जो भोजपुरी पार्टी और डांस नंबर वाली फील देता है. पवन सिंह और सृष्टि भारती की आवाज का कॉम्बिनेशन इसे और भी ज्यादा एनर्जेटिक बनाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह बेड पर बैठकर लैपटॉप पर काम कर रहे होते हैं. इधर श्वेता उनकी ग्लैमरस अदाओं से उन्हें परेशान करती हैं.
जिला जिला सॉन्ग पर फिदा हुए फैंस
जिला जिला सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "जिला भले कवनो होखे, लेकिन माहौल हमेशा पावर स्टार के नाम से गरम होला. नाम ही काफी बा- पवन सिंह!'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''गजब का सॉन्ग है भाई... भोजपुरी और हिंदी का बेस्ट कॉम्बिनेशन है.'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''काफी दिन के बाद फिर से बवाल गाना.''
जिला जिला सॉन्ग के बारे में
‘जिला जिला’ गाने के बोल सुनील राजा ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक गौतम रिक्सटिन ने तैयार किया है. गाने के संगीतकार रमेश कुमार हैं. कोरियोग्राफी गोल्डी जयसवाल और सनी सोनकर ने संभाली है, जबकि वीडियो का निर्देशन Aadi.iin ने किया है. सॉन्ग का वीडियो पैराडाइज प्रोडक्शन ने तैयारी कर ली है. एडिटिंग संदीप यादव ने किया है, मिक्स मास्टर सरगम आकाश हैं. वहीं निर्माता रमेश कुमार हैं.
ये भी पढ़ें: पवन सिंह की एक गलती और लगा 1000 रुपये का जुर्माना, कोर्ट में पत्नी ज्योति सिंह ने की हर महीने 5 लाख रुपये की डिमांड
