भोजपुरी के बाद तेलुगु सिनेमा में गूंजा पवन सिंह का गाना, फैंस बोले- बवाल गाना, आपने सुना?

Pawan Singh Touch Buddy Song: पवन सिंह का नया गाना ‘टच बडी’ रिलीज होते ही छा गया है. इस गाने से पवन सिंह ने साउथ सिनेमा में भी कदम रखा है. सॉन्ग पर ताबड़तोड़ कमेंट्स आ रहे हैं.

Pawan Singh Touch Buddy Song: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह का नया गाना ‘टच बडी’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. इस गाने का उनके फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे और अब रिलीज के बाद इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ‘टच बडी’ गाना आने वाली फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ का हिस्सा है, जिसमें मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस गाने को पवन सिंह और जोनिता गांधी ने अपनी आवाज दी है.

‘टच बडी’ ने मचाई धूम

गाने की खास बात यह है कि इसमें खुद पवन सिंह, अदिवि शेष और जोनिता गांधी स्क्रीन पर दिखाई दे रहे हैं. यह एक हाई-एनर्जी आइटम सॉन्ग है. एक्टर और सिंगर पहली बार तेलुगु भाषा में भी गाते दिखे हैं. इस गाने के जरिए पवन सिंह ने साउथ सिनेमा में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, जो उनके करियर के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है. गाने के लिरिक्स वायु श्रीवास्तव ने लिखा है, जबकि म्यूजिक भीम्स सेसिरोलियो ने दिया है.

पूरा वीडियो यहां देखिए

फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आने लगी. यूजर @RakeshKumar-t7c2n ने कमेंट कर लिखा, जियो शेर पवन भैया आप इसी तरह धमाल मचा रहे हैं. यूजर @shivamsfeeling444 ने लिखा, बॉस की एंट्री और पवन सिंह की आवाज में साउथ के लिरिक्स. यूजर @Kitturamjaane1429 ने लिखा, सबका रिकॉर्ड तोड़ेगा टीआरपी भोजपुरी किंग पावर स्टार पवन सिंह जी. यूजर @PintuSingh-lp6yp ने लिखा, फिल्म हिट होगी पवार स्टार पवन सिंह की आवाज जो है सुपर. यूजर @adarshsinghrajputrajput2783 ने लिखा, बॉस की एंट्री और साउथ में हो गया है अब साउथ में गर्दा मचेगा. यूजर @SushilSharma-t4g ने लिखा, साउथ भाषा में पवन भैया क्या गाना गाये है. एकदम बवाल. यूजर @atalkumarsingh8514 ने लिखा, गरदा हो गया पवन भैया.
क्या गाना है पवन भैया. दिल को छू लिया पवन भैया.

यह भी पढ़ें- पवन सिंह का सुपरहिट गाना ‘राजा जी के दिलवा टूट जाई’ 370 मिलियन व्यूज पार, फैंस दीवाने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >