पत्नी ज्योति सिंह ने फोटो संग लगाई डुबकी तो पवन सिंह ने किया रिएक्ट, बोले- भक्ति भाव भी मजाक बन गया

ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह की फोटो के साथ महाकुंभ में पवित्र स्नान किया. इस दौरान उनका वीडियो खूब वायरल हुआ. अब इसपर पावरस्टार पवन सिंह ने रिएक्ट किया है.

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अबतक कई सेलेब्स संगम घाट पर डुबकी लगा चुके हैं. इसमें अनुपम खेर, विक्की कौशल, रेमो डिसूजा, पूनम पांडे, मिलिंद सोमन, हेमा मालिनी, ईशा गुप्ता सहित कई अन्य सेलेब्स का नाम शामिल हैं. इस बीच शनिवार को पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने संगम तट पर स्नान किया. उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें ज्योति अपने पति पवन की तसवीर के साथ डुबकी लगाते दिखी. इस खास पल का वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया. उनकी इस पोस्ट के ठीक एक दिन बाद एक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

क्या पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह के लिए लिखा ये पोस्ट?

पवन सिंह ने अपने एक्स पर अपनी एक तसवीर पोस्ट की है, जिसमें वह फोन चलाते नजर आ रहे हैं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, लगता है आज के समय में किसी किसी के लिए भक्ति भाव भी मजाक बन गया है. आगे क्या बोलूं शायद मेरे मुंह से शोभा नहीं देगा. जय श्री राम. इस पोस्ट में उन्होंने अपने पत्नी ज्योति सिंह का नाम तो नहीं लिया, लेकिन सब इस पोस्ट को उनसे जोड़ रहे हैं. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, लगता है फिर कुछ कांड हुआ है. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों के बीच क्या हुआ.

पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं ज्योति सिंह

पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह थी. साल 2014 में नीलम और पवन की शादी हुई थी, लेकिन शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर ली. साल 2018 में पवन ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की. ये शादी भी नहीं चली और कुछ समय बाद उनकी शादी में अनबन हो गई. दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर ज्योति सिंह ने अदालत का रुख किया. उन्होंने पवन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए. हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान ज्योति ने अपने पति के लिए जमकर प्रचार किया था.

Prabhat Khabar Premium Story- 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Prabhat Khabar Premium Story-  Mughal Harem Stories : मुगल महिलाएं आराम पसंद थीं, खाना बनाना भी नहीं आता था, जानिए क्या थी शिक्षा की स्थिति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >