Pawan Singh Radha Jaan Hai Meri: पवन सिंह का कृष्ण भजन बना यूट्यूब हिट, ‘राधा जान है मेरी’ ने किया इतने करोड़ व्यूज पार

Pawan Singh Radha Jaan Hai Meri: जन्माष्टमी 2025 पर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का भजन ‘राधा जान है मेरी’ फिर से वायरल हो गया है. 10 मिलियन+ व्यूज वाला यह गीत राधा-कृष्ण के मधुर प्रेम को दर्शाता है.

Pawan Singh Radha Jaan Hai Meri: जन्माष्टमी 2025 का पावन पर्व नजदीक आते ही देशभर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. मंदिरों में राधा-कृष्ण की झांकियां सज रही हैं, मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं की धूम है और लोग अपने बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजा रहे हैं. इस मौके पर भक्ति गीतों की भी खास मांग रहती है.

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी श्रीकृष्ण भक्ति पर कई हिट गाने बने हैं, जिनमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का भजन ‘राधा जान है मेरी’. आज भी लोगों के दिलों में बसता है. यह गीत भले ही 5 साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन जन्माष्टमी के अवसर पर यह एक बार फिर सुर्खियों में है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आइए बताते हैं इसके बारे में सबकुछ.

गाने की खासियत क्या है?

यह गाना Wave Music Bhakti यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था और अब तक इसे अबतक 10 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. गाने में राधा-कृष्ण के मधुर प्रेम को खूबसूरती से दर्शाया गया है.गीत के बोल अनुपम पांडे ने लिखे हैं, संगीत विनय विनायक ने दिया है और आवाज पवन सिंह की है. यह गाना ‘जहां तू किसका दीवाना’ एल्बम के तहत रिलीज हुआ था.

फिल्मों से लेकर गीतों तक चर्चे में

मालूम हो कि भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह न केवल फिल्मों में बल्कि भक्ति गीतों में भी एक बड़ा नाम हैं. सावन हो या जन्माष्टमी, उनके गाने हर मौके पर श्रोताओं के बीच लोकप्रिय रहते हैं.

बता दें किन कृष्ण जन्माष्टमी 2025 16 अगस्त, शनिवार को देशभर में मनाई जाएगी.

यह भी पढ़े: War 2 से बॉलीवुड डेब्यू करने पर छलका जूनियर एनटीआर का दर्द, बोले- ये लोग मुझे स्वीकार करेंगे?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >