Pawan Singh का भोजपुरी गाना ‘कजरा मोहब्बत वाला’ रिलीज के साथ हुआ वायरल, फैंस ने कहा ‘जीया पॉवर स्टार’

Pawan Singh का नया गाना ‘कजरा मोहब्बत वाला ‘ इंटरनेट पर बवाल काट रहा है. फैंस इस गाने पर कई रील्स और विडियोज बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं, जो जमकर ट्रेंड हो रहा है. गाने में पवन सिंह के साथ सुभाश्री फीचर हैं.

Pawan Singh: बॉलीवुड फिल्म स्त्री 2 के गाने ‘तू आई नहीं’ में अपनी जबरदस्त आवाज देने के बाद भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने से महफिल लूटने आ गए हैं, जिसे सुनकर आप खुद को थिरकन से रोक नहीं पाएंगे. इस गाने का टाइटल ‘कजरा मोहब्बत वाला’ है. बता दें कि यह गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, व्यूज की बात करें तो पवन सिंह के इस गाने ने 21 लाख से ऊपर व्यूज बटोर लिए हैं.

यहां सुने गाना:

झूमने पर मजबूर कर देगा पवन सिंह का गाना

पवन सिंह हमेशा के तरह अपने इस नए गाने से भी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. कहा जाए तो कुल मिलाकर पवन सिंह का यह गाना आपके बोरडम को भागने का एक बढ़िया ऑप्शन है, जो खींचकर आपको झूमने के लिए मजबूर कर देगा.

Also Read: Pawan Singh का वो गाना जो 17 साल बाद भी देश-विदेश में मचा रहा तहलका, आप भी सुनकर हो जाएंगे फैन

Also Read: कभी भाई के पर्स से Pawan Singh ने चुराए थे पैसे, लगी थी खूब पिटाई, जानें ये किस्सा

पवन सिंह ने अपने गाने के बारे में क्या कहा

पवन सिंह का यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ है. इस गाने के बारे में बात करते हुए एक्टर-सिंगर पवन सिंह ने कहा कि, “कजरा मोहब्बत वाला मेरे दिल के बहुत करीब है. इस गाने में मैंने और पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है, और फैंस से मिल रहा प्यार हमें और भी बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है. शिल्पी राज के साथ गाने का अनुभव शानदार रहा, और मुझे खुशी है कि यह गाना दर्शकों को पसंद आ रहा है.”

कैसा है पवन सिंह का ‘कजरा मोहब्बत वाला’ गाना?

पवन सिंह का नया गाना कजरा मोहब्बत वाला एक रोमांटिक और जॉयफुल गाना है. इस गाने में पवन सिंह की आवाज और उनके बेहतरीन अंदाज ने दर्शकों को एक बार फिर खुद का फैन बना दिया है. क्या गाना अब यूट्यूब पर ही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम पर भी काफी ट्रेंड कर रहा है. फैंस इस गाने पर झूमते हुए रिल्स और वीडियोज बनाकर अपलोड कर रहे हैं. वहीं, पवन सिंह के फैंस वीडियो पर कई पॉजिटिव कमेंट्स भी कर रहे हैं. जहां एक यूजर ने लिखा, ‘जिया पावर स्टार.’ तो वहीं, दूसरे ने लिखा ‘पूजा बिना हवन और भोजपुरी बिना पवन अधूरा है.’

गाने के बारे में

कजरा मोहब्बत वाला गाना पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गया है. वहीं, गाने के वीडियो में पवन सिंह के साथ सुभाश्री कर हैं. जबकि, डायरेक्टर और गाने के कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं और डीओपी योगेश सिंह हैं.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >