Pawan Singh New Bhojpuri Song: फैंस की बढ़ीं धड़कनें, पवन सिंह का नया गाना ‘समियाना’ मचाएगा धूम, पावर स्टार-अर्पणा मलिक की केमिस्ट्री ने लूटा दिल

Pawan Singh New Bhojpuri Song Shamiyana: पवन सिंह के फैंस तैयार हो जाए. साल के शुरुआत में पवन सिंह अपना नया गाना ‘समियाना’ लेकर आ रहे हैं. पोस्टर में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस अपर्णा मलिक हैं. पोस्टर में दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग दिख रही है.

Pawan Singh New Bhojpuri Song Shamiyana: भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित स्टार पवन सिंह साल 2026 के शुरुआत में नया गाना लेकर आ रहे हैं. जी हां, उनके चाहने वालों के लिए खुशखबरी है. पावर स्टार के नये गाने का नाम ‘समियाना’ है. एक्टर ने सॉन्ग का पोस्टर फैंस के लिए शेयर कर दिया है. सॉन्ग किस दिन रिलीज होगा, इसके बारे में उन्होंने नहीं बताया है. हालांकि ये तय है कि गाना जल्द ही रिलीज होगा. सॉन्ग में अभी तक जो जानकारी सामने आई है, आपको बताते हैं.

पवन सिंह का नया गाना ‘समियाना’

टीआरपी किंग पवन सिंह के नये सॉन्ग ‘समियाना’के पोस्टर के बारे में बात करें तो इसमे अपर्णा मलिक और पवन नजर आ रहे हैं. अपर्णा ने ब्लैक एंड रेड कलर का ब्लाउज और रेड कलर का लहंगा पहना हुआ है, जबकि पवन ने ब्राउन कलर का जैकेट पहना हुआ है. इसे पावर स्टार और शिल्पी राज ने गाया है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. लिरिक्स विक्की बाबुआन ने दिया है और वीडियो दिपांशु सिंह का है. डीआई रोहित सिंह और डिजिटल सूरज गोरखपुरी का है. डिजिटल पार्टनर शिवोहम एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड है. सॉन्ग इन भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा.

पवन सिंह का पिछला सॉन्ग ‘बेडरूम में राजा’ हुआ था वायरल

‘बेडरूम में राजा’ सॉन्ग VGM Music यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था. सॉन्ग में पवन सिंह की ऑन स्क्रीन पत्नी अर्पणा मलिक बनी थी. सॉन्ग में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लगी थी. ये एक रोमांटिक गाना है और इसे शिल्पी राज ने गाया था. सॉन्ग तीन पहले ही रिलीज हुआ था और इस पर अब तक 2,791,260 व्यूज आए हैं और ये व्यूज रुकने का नाम नहीं ले रहा. गाने को रौशन सिंह विश्वास ने लिखा था.

यह भी पढ़ेंPawan Singh Superhit Song: पवन सिंह के इस धमाकेदार गाने ने किया सबको दीवाना, नाचा पूरा देश, यूट्यूब पर 700 मिलियन से ज्यादा व्यूज ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >