Pawan Singh की जिंदगी की 3 हसीनाएं, एक ने किया था सुसाइड तो एक ने लगाया मारपीट का आरोप

भोजपुरी के “पावर स्टार” पवन सिंह की लव लाइफ हमेशा से ही सुर्खियों में रहती है. एक्टर ने 2 शादी की थी और बॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ उनका रिलेशनशिप रहा था.

पवन सिंह को किसी परिचय की जरूरत नहीं हैं. उन्हें भोजपुरी के टॉप स्टार्स में गिना जाता है. उन्हें ‘ओढ़निया वाली’, ‘लॉलीपॉप लागेलु’ जैसी लोकप्रिय एल्बमों के लिए भी जाना जाता है. एक्टर ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और खूब सराहना बटोरी हैं. वहीं, अगर उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की है. इसके अलावा उनके और अक्षरा सिंह का अफेयर काफी चर्चा में रहा था.


पवन सिंह की पहली पत्नी
नीलम सिंह उर्फ ​​प्रिया कुमारी की शादी पवन सिंह से 2014 में हुई थी. नीलम, पवन की बड़े भाई की साली थी. जब नीलम की नई शादी हुई थी तब वो महज 21 साल की थी. नीलम की बड़ी बहन ने एक इंटरव्यू में कहा था, उसकी बहन पवन के साथ खुश नहीं थी और वो उसे वक्त भी नहीं देते थे. उनकी बहन ने ये भी कहा था कि नीलम काफी टेंशन में रहती थी. 8 मार्च 2015 को नीलम ने सुसाइड कर लिया था.

3 साल बाद फिर से की थी शादी
नीलम सिंह की मौत के 3 साल बाद पवन सिंह ने फिर से नई जिंदगी शुरू की. 2018 में बलिया में ज्योति सिंह से शादी रचाई थी. दोनों की शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत तो हुई, लेकिन बाद में इसमें भी दिक्कतें आने लग. 5 साल के बाद ज्योति ने पवन सिंह से तलाक की फाइल कर दी थी. हाल ही में लोकसभा चुनाव में पवन और ज्योति के साथ नजर आए थे.

Akshara Singh और मिलिंद गाबा पर चढ़ा पंचायत 3 का खुमार, इस गाने पर लगाए जमकर ठुमके, फैंस बोले- बिहारी और पंजाबी…

Akshara Singh की लेटेस्ट फोटोज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, गीले बालों में दिखी बेहद हसीन


अक्षरा के संग रहा था अफेयर
अक्षरा सिंह और पवन सिंह की प्यार की कहानी ने एक समय में काफी सुर्खियां बटोरा था. पवन ने अक्षरा को शादी के सपने दिखाए, लेकिन ज्योति सिंह से शादी करके पवन ने अक्षरा के सारे सपनों पर पानी फेर दिया था. जब दोनों के बीच दूरियां आने लगी तब अक्षरा, इंटरव्यू में अपने और पवन की लव लाइफ के बारे में बताने लगी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षरा ने एक्टर पर मारपीट का आरोप लगाया था. दोनों के रिश्ते बहुत खराब नोट पर खत्म हुए.

इनपुट- पल्लवी पांडे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >