Pawan Singh Chunariya Lahre Maai Ke: पवन सिंह का नया देवी गीत ‘चुनरिया लहरे माई के’ रिलीज, चंद घंटे में बटोर लिए लाखों व्यूज, फैंस खुश

Pawan Singh Chunariya Lahre Maai Ke: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया देवी गीत ‘चुनरिया लहरे माई के’ नवरात्रि पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है. जानें गाने की खास बातें, वीडियो डिटेल और टीम के बारे में सबकुछ.

Pawan Singh Chunariya Lahre Maai Ke: नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है और इसी मौके पर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री लगातार भक्तिमय गीतों से श्रोताओं का मन मोह रही है. आज सुबह खेसारी लाल यादव का भक्ति गीत रिलीज हुआ था और उसके कुछ ही घंटों बाद भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी मां दुर्गा को समर्पित अपना नया देवी गीत लेकर आए हैं. इस गाने का टाइटल ‘चुनरिया लहरे माई के’ है, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए इसके डिटेल्स बताते हैं.

पवन सिंह का नया देवी गीत रिलीज

भोजपुरी सिनेमा अपने गानों के जरिए हर त्योहार को खास बनाता है. इस बार भी नवरात्रि को देखते हुए कई देवी गीत रिलीज हुए हैं, लेकिन पवन सिंह का यह गीत अलग ही छाप छोड़ रहा है. 25 सितंबर को रिलीज हुआ ‘चुनरिया लहरे माई के’ तेजी से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और इसके व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं.

गाने में दिखा भक्ति और पारंपरिक अंदाज

इस भक्ति सॉन्ग में पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह नजर आई हैं. वीडियो में दोनों पारंपरिक परिधान में मां दुर्गा की पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. गाने में भक्ति, विश्वास और प्रेम की झलक साफ देखी जा सकती है. रंग-बिरंगे पूजा के दृश्यों और भक्ति भाव से भरपूर माहौल ने वीडियो को और खास बना दिया है.

गाने की टीम और व्यूज

  • सिंगर: पवन सिंह
  • लिरिक्स: आलम दिलशाद
  • म्यूजिक: अजय सिंह
  • कोरियोग्राफी: गोल्डी जयसवाल
  • डायरेक्टर: बिभांशु तिवारी
  • फीमेल लीड: चांदनी सिंह

रिलीज के 1 घंटे के अंदर गाने ने 1 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं. गाने के मधुर बोल और पवन सिंह की दमदार आवाज दर्शकों के दिल को भक्ति भाव से भर रही है.

यह भी पढ़े: Akshara Singh Viral Video: नवरात्रि पर अक्षरा सिंह ने गाया ‘भोली-सी मैया’, फैंस बोले- दिव्य रूप में नजर आईं एक्ट्रेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >