Pawan Singh Action Movies on OTT: पवन सिंह की धमाकेदार एक्शन फिल्मों की लिस्ट, OTT प्लेटफॉर्म जानें

Pawan Singh Action Movies on OTT: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की दमदार एक्शन फिल्मों की लिस्ट और OTT प्लेटफॉर्म पर कहां देखी जा सकती हैं, आइए बताते हैं.

Pawan Singh Action Movies on OTT: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी दमदार एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उनके फैंस उन्हें ‘पावर स्टार’ भी कहते हैं. उनके करियर में कई एक्शन फिल्में हैं जो दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुई हैं. आइए जानते हैं उनकी कुछ हिट एक्शन फिल्मों के बारे में और उन्हें OTT प्लेटफॉर्म पर कहां देखा जा सकता है.

Crack Fighter

यह फिल्म एक साहसी और जुझारू युवक की कहानी है. पवन सिंह का किरदार अपने परिवार और गांव की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. कहानी में दिखाया गया है कि कैसे वह गांव के दबंगों और खतरनाक दुश्मनों का सामना करता है. फिल्म में रोमांस का भी तड़का है, जहां हीरो अपनी प्यार कहानी को निभाते हुए दुश्मनों का मुकाबला करता है. साथ ही इसमें थ्रिलर और ड्रामा के सीन भी हैं जो दर्शकों को हर पल बांधे रखते हैं.

OTT प्लेटफॉर्म: यह फिल्म आप MX Player पर मुफ्त में स्ट्रीम कर सकते हैं.

Har Har Gange

इस फिल्म में सामाजिक मुद्दों के साथ-साथ एक्शन का जोरदार मेल है. पवन सिंह अपने गांव और लोगों की सुरक्षा के लिए खतरनाक परिस्थितियों का सामना करता है. फिल्म में कई जबरदस्त फाइट सीन्स हैं, जहां हीरो की बहादुरी और साहस साफ दिखाई देता है. रोमांस और ड्रामा के साथ-साथ हास्यपूर्ण मोमेंट्स भी फिल्म को मनोरंजक बनाते हैं.

OTT प्लेटफॉर्म: इसे आप Zee5 और Airtel Xstream Play पर भी देख सकते हैं.

Sher Singh

शेर सिंह में पवन सिंह का किरदार एक बहादुर और मजबूत व्यक्ति का है. कहानी में दिखाया गया है कि वह अपने गांव और परिवार की सुरक्षा के लिए खतरनाक दुश्मनों का सामना करता है. फिल्म में देशभक्ति और पारिवारिक मूल्यों का भी जिक्र है. इसके अलावा, हीरो की बहादुरी और साहस दर्शकों को दिल जीत लेता हैं.

OTT प्लेटफॉर्म: Zee5

Pawan Raja

इस फिल्म में पवन सिंह अपने गांव के आदर्श नायक के रूप में दिखाई देते हैं. कहानी में रोमांस, एक्शन और ड्रामा का बेहतरीन मेल है. हीरो अपने गांव और परिवार के लिए किसी भी चुनौती का सामना करता है. इसके साथ ही कई सस्पेंस और रोमांचक फाइट सीन्स फिल्म में देखने को मिलते हैं.

OTT प्लेटफॉर्म: Zee5, Airtel Xstream Play

यह भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav Action Movies on OTT: खेसारी लाल यादव की एक्शन से भरपूर फिल्में अब OTT पर, जानें स्ट्रीमिंग पलटफॉर्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >