भोजपुरी का नया सुपरहिट गाना बना ‘ओठलाली ला ओठवा’, फैंस बोले- बवाल सॉन्ग

Dhananjay Dhadkan New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर धनंजय धड़कन का नया गाना ‘ओठलाली ला ओठवा’ रिलीज होते ही फैंस के बीच धूम मचा रहा है. अदिति के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री, अरविंद अकेला और संतोष तिवारी के बोल, और मिथलेश भोजपुरीया का म्यूजिक इसे भोजपुरी का नया सुपरहिट बना रहे हैं.

Dhananjay Dhadkan New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर रोमांटिक धुनों का जादू छा गया है. सिंगर धनंजय धड़कन का नया गाना ‘ओठलाली ला ओठवा’ रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में जबरदस्त केमिस्ट्री, दिल छू लेने वाले बोल और शानदार म्यूजिक का बेहतरीन मेल देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि गाने की वीडियो क्वालिटी और लोकेशन भी दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है, जिससे यह रिलीज के साथ ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

गाने के पीछे की टीम

गाने ‘ओठलाली ला ओठवा’ को भोजपुरी सिंगर धनंजय धड़कन ने अपनी आवाज दी है, जिसमें उनके साथ फीमेल लीड के रूप में अदिति नजर आ रही हैं. इस गाने के बोल अरविंद अकेला और संतोष तिवारी ने लिखे हैं, जो काफी रोमांटिक और आकर्षक हैं. म्यूजिक मिथलेश भोजपुरीया ने तैयार किया है, जिसने गाने को और भी खास बना दिया है. वीडियो का निर्देशन पवन पाठक ने किया है, जबकि सिनेमेटोग्राफी सुनील कुमार ने संभाली है. गाने की कोरियोग्राफी साहिल राज ने की है, जो स्क्रीन पर बेहद शानदार नजर आती है. यह गाना ‘Dhananjay Dhadkan Entertainment’ लेबल के तहत रिलीज किया गया है और दर्शकों का खूब प्यार बटोर रहा है.

फैंस कमेंट में जमकर बरसा रहे प्यार

गाना रिलीज होते ही फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. यूट्यूब पर यूजर्स लगातार कमेंट कर गाने की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “Bawal song super hit ❤❤❤”, तो वहीं दूसरे ने कहा, “Super song ba bhaiya ❤”. किसी ने इसे पहले से ही हिट बताते हुए लिखा, “Ye gana trending me baje ga 😊❤”, तो एक अन्य फैन ने सीधे-सीधे इसे “Super hit song” करार दिया. इन शानदार प्रतिक्रियाओं से साफ है कि ‘ओठलाली ला ओठवा’ दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना रहा है.

यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह का इमोशनल पोस्ट वायरल, बोलीं- ‘बस इतना कह दो मैं हूं ना…’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >