Neelkamal Singh Superhit Song: नीलकमल सिंह का हिप-हॉप भोजपुरी सॉन्ग ‘हिरोइन’ बना बवाल, खूबसूरत संजना मिश्रा ने लूटा चैन, इतने मिलियन आए व्यूज

Neelkamal Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह का गाना ‘हीरोइन’ आपने शादियों में या पार्टी में सुना होगा. ये गाना सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हुआ था और एक बार फिर से ये गाना चर्चा में आ गया है. सॉन्ग में संजना मिश्रा जबरदस्त डांस कर रही है.

Neelkamal Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह का गाना ‘हीरोइन’ तो आपने सुना होगा. इस गाने पर खूब सारे रील्स और शॉर्ट्स वीडियोज बने. सॉन्ग के बोल काफी जबरदस्त है, जो सुनने वालों को अपनी ओर खींचते है. वीडियो में नीलकमल के साथ संजना मिश्रा है और दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स शानदार है. सॉन्ग पर 75.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए है. सॉन्ग एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. अगर आपने सॉन्ग नहीं सुना है और ना ही वीडियो देखा है तो यहां देख सकते हैं.

नीलकमल और संजना मिश्रा का एनर्जेटिक डांस

नीलकमल सिंह के सुपरहिट सॉन्ग ‘हीरोइन’ के लिरिक्स को अरुण बिहारी ने लिखा है और इसक म्यूजिक आर जे कांग का है. वीडियो टीम संजू का है और वीडियो डायरेक्टर बिभांशु तिवारी का है. कोरियोग्राफर विक्रम राजपूत है और डीओपी महेश वेंकटेश है. सॉन्ग सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. वीडियो में नीलकमल और संजना मिश्रा का एनर्जेटिक डांस दर्शकों को बेहद पसंद आया. सॉन्ग के कैची बीट्स और एनर्जी-फुल परफॉर्मेंस ने सॉन्ग को सुपरहिट करा दिया था.

यूजर्स बोले- ब्रेकअप के बाद ये सब सॉन्ग सुनना चाहिए मूड अच्छा रहता है

‘हीरोइन’ सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ये गाना इस बात का सबूत है कि भोजपुरी में बिना अश्लील शब्दों के भी अच्छे गाने बन सकते हैं. एक यूजर ने लिखा, लाजवाब भैया. एक यूजर ने लिखा, भैया भोजपुरी की जान है. एक यूजर ने लिखा, हीरोइन गाने का जलवा. एक यूजर ने लिखा, ये सॉन्ग शादी में सुना और अब यहां सुनने आ गया. एक यूजर ने लिखा, ब्रेकअप के बाद ये सब सॉन्ग सुनना चाहिए मूड अच्छा रहता है. एक यूजर ने लिखा, वाइब तो है. एक यूजर ने लिखा, भाई ये सॉन्ग बहुत मस्त है.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: ‘मरद के कमाई’ में प्रमिला घोष का ग्लैमरस अंदाज, शिल्पी राज के नए गाने ने मचाया धमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >