‘लईके में धईके’ गाने ने रिलीज के साथ मचाई धूम, फैंस को पसंद आई नीलकमल-रक्षा की केमिस्ट्री

Neelkamal Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार नीलकमल सिंह का नया गाना ‘लईके में धईके’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. दमदार म्यूजिक, जबरदस्त डांस और शानदार केमिस्ट्री की वजह से यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है.

Neelkamal Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर धमाका हुआ है. पॉपुलर सिंगर और एक्टर नीलकमल सिंह अपना नया गाना ‘लईके में धईके’ लेकर आए हैं, जो रिलीज के साथ ही फैंस के दिलों पर छा गया है. इस गाने में उनके साथ रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं, जिनकी अदाएं और एक्सप्रेशन वीडियो को और भी खास बना रहे हैं. अब तक इस म्यूजिक वीडियो पर 2 लाख 61 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और यह नंबर्स लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.

वीडियो में रक्षा संग नीलकमल की शानदार केमिस्ट्री

‘लईके में धईके’ का म्यूजिक काफी एनर्जेटिक और डांसिंग है, जिसे ADR आनंद ने तैयार किया है. वहीं गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जो सुनने में काफी कैची और देसी फ्लेवर से भरपूर हैं. यही वजह है कि गाना पहली बार में ही लोगों को पसंद आ रहा है. वीडियो में नीलकमल सिंह के साथ रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस कभी साड़ी तो कभी शॉर्ट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं, वहीं नीलकमल सिंह का रंगीन और एनर्जेटिक अंदाज भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. गाने में रक्षा गुप्ता मजेदार एक्सप्रेशन देती दिखती हैं और अपने ऑन-स्क्रीन पति नीलकमल से नाराज नजर आती हैं. वह उन्हें नशे में चूर होने की बात कहती हैं और शिकायत भरे अंदाज में ‘लईके में धईके सुताला’ जैसे बोल बोलती हुई नजर आती हैं, जो पूरे वीडियो को और भी दिलचस्प बना देता है.

गाने का वीडियो

गाने के पीछे की टीम

गाना ‘लईके में धईके’ को बनाने में पूरी टीम ने शानदार काम किया है. गाने को नीलकमल सिंह ने अपनी आवाज दी है और उनके साथ रक्षा गुप्ता वीडियो में नजर आ रही हैं. इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जो सुनने में आसान और मजेदार हैं, वहीं म्यूजिक ADR आनंद ने दिया है. वीडियो को फ्रेम मास्टर ने तैयार किया है और एडिटिंग अंगद पाल ने की है. इसके अलावा ऑनलाइन काम संदीप सिंह ने संभाला है, डीआई रोहित सिंह ने किया है और पोस्टर अंकित जीएफएक्स ने डिजाइन किया है. पूरे प्रोजेक्ट को Mars Orbit Entertainment ने मैनेज किया है, जिसकी वजह से गाना इतना अच्छा बनकर सामने आया है.

फैंस के रिएक्शन

यह भी पढ़ें: गाना ‘तोर कमर लचकार’ में आशीष- चाहत की जोड़ी ने मचाया धमाल, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >