Neelkamal Singh New Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह का नया गाना ‘कमर 28’ का चलेगा जादू, आकांक्षा पुरी अपनी अदाओं से लगाएंगी आग

Neelkamal Singh New Bhojpuri Song Kamar 28: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह अपने फैंस के लिए नया गाना ‘कमर 28’ लेकर आ रहे हैं. इस सॉन्ग में आकांक्षा पुरी, नीलकमल के साथ नजर आएगी. सॉन्ग के बारे में आपको बताते हैं.

Neelkamal Singh New Bhojpuri Song Kamar 28: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह का साल 2026 का पहला गाना आने वाला है. नीलकमल ने अपने नये सॉन्ग ‘कमर 28’ का पोस्टर रिलीज कर दिया है. सॉन्ग के रिलीज डेट से उन्होंने पर्दा नहीं हटाया है. पोस्टर में सिंगर के साथ आकांक्षा पुरी नजर आ रही है. दोनों की जोड़ी पहली बार साथ में नजर आएगी. नीलकमल से पहले आकांक्षा ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अरविंद अकेला कल्लू के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया था.

आकांक्षा पुरी संग जमेगी नीलकमल सिंह की जोड़ी

नीलकमल सिंह के लेटेस्ट ट्रैक ‘कमर 28’ की बात करें तो सिंगर इसमें स्टाइलिश जैकेट पहने दिख रहे हैं. उनकी बाहों में आकांक्षा पुरी है. आकांक्षा ने पिंक कलर का जैकेट पहना हुआ है और दोनों कैमरे के सामने देख रहे हैं. दोनों साथ में काफी जच रहे हैं. गाने के बारे में बताए तो ये सॉन्ग नीलकमल ने गाया है और लिरिक्स धीरज बबुआन ने लिखा है. म्यूजिक एडीआर आंनद का है और इसके डायरेक्टर सुमित कुमार है. वीएफएक्स आकाश सिंह है और पोस्टर अंकित जीएफएक्स का है. सॉन्ग टी सीरीज के ऑफिशियल यूट्यू्ब चैनल पर अपलोड होगा.

‘दारु के पेटी’ न्यू ईयर पर हुआ था रिलीज

इससे पहले नीलकमल सिंह का सॉन्ग ‘दारु के पेटी’ रिलीज हुआ था, जिसमें श्वेता म्हारा ने अपने डांस से दर्शकों को बेताब कर दिया था. ये सॉन्ग न्यू ईयर पार्टी के लिए परफेक्ट था और इसके बोल और म्यूजिक काफी जबरदस्त था. म्यूजिक वीडियो में रक्षा और नीलकमल की जोड़ी एकदम हिट लगी थी. सॉन्ग में वह कहते हैं कि उन्हें रक्षा की आंखों में बहुत नशा दिखता है और वह उनकी तारीफ करते हैं. म्यूजिक फुल ऑन पार्टी वाइब देता है.

यह भी पढ़ेंNeelkamal Singh New Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह का नया गाना ‘दारु के पेटी’ हुआ रिलीज, न्यू ईयर पर रक्षा गुप्ता की अदाओं ने लूटा दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >