Neelkamal Singh New Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह का नया गाना ‘दारु के पेटी’ हुआ रिलीज, न्यू ईयर पर रक्षा गुप्ता की अदाओं ने लूटा दिल

Neelkamal Singh New Bhojpuri Song Daru ke Peti: नीलकमल सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘दारु के पेटी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. सॉन्ग में रक्षा गुप्ता अपनी अदाओं से फैंस को बेकरार कर रही है. गाने का वीडियो काफी शानदार है.

Neelkamal Singh New Bhojpuri Song Daru ke Peti: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह का पार्टी सॉन्ग रिलीज हो गया है. न्यू ईयर के खास मौके पर नीलकमल अपने फैंस के लिए लेटेस्ट ट्रैक ‘दारु के पेटी’ लेकर आए हैं. गाना आज सिंगर के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. ये पार्टी के लिए परफेक्ट गाना है और इसके बीट्स और म्यूजिक डांस फ्लोर पर आपको डांस करने के लिए मजबूर कर देंगे. सॉन्ग मेंरक्षा गुप्ता अपनी अदाओं का जादू चला रही है. एक्ट्रेस के डांस मूव्स उन्हें और दिलकश बना रहे हैं. आइए सॉन्ग के कलाकारों के बारे में बताते हैं.

नीलकमल सिंह का पार्टी सॉन्ग ‘दारु के पेटी’

रक्षा गुप्ता संग डांस करते दिखे नीलकमल सिंह

‘दारु के पेटी’ सॉन्ग में नीलकमल सिंह के साथ एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता की जोड़ी दिख रही है. सॉन्ग में पार्टी का माहौल दिख रहा है और मस्ती भरा सेटअप है. वीडियो में नीलकमल उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं कि उनकी आंखों में नशा बहुत भरा हुआ है और वह उन्हें दारु की पेटी जैसी लगती है. सिंगर उन्हें खूबसूरत हसीना बताते हैं. सॉन्ग में नीलकमल और रक्षा किसी पार्टी में दिख रहे हैं और दोनों जमकर डांस कर रहे हैं. ये नया गाना पार्ट‍ी मूड को सेट करेगा.

गाने की टीम के बारे में जानें

  • गायक/एक्टर – नीलकमल सिंह
  • अभिनेत्री – रक्षा गुप्ता
  • गीत – धीरज बबुआन
  • संगीत – एसबीआर शुभम राज
  • मिक्स मास्टर- एसबीआर
  • रिकोडिस्ट- ब्रिजेश बागी
  • वीडियो निर्देशक – फ़्रेम मास्टर
  • संपादक-अंगद पाल
  • डीआई – भरत गुप्ता
  • पोस्टर – अंकित जीएफएक्स
  • मेकअप – राजा,अभिषेक
  • डिजिटल हेड – विक्की यादव

यूजर्स बोले- अब पार्टी में यही गाना बजे

सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, नीलकमल सिंह के फैन हाजिर हो. एक यूजर ने लिखा, मजा आ गया गाना सुनकर. एक यूजर ने लिखा, भैया अब पार्टी में यही गाना बजेगा. एक यूजर ने लिखा, एक नंबर जबरदस्त गाना.

यह भी पढ़ें– Neelkamal Singh New Bhojpuri Song: श्वेता महारा संग Delhi NCR में पार्टी करेंगे नीलकमल सिंह, घूमेंगे जगुआर-थार में, नया गाना मचा रहा धूम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >