Neelkamal Singh New Bhojpuri Song: न्यू ईयर पार्टी का मूड सेट करेगा नीलकमल सिंह का नया गाना ‘दारु के पेटी’, सिंगर का दमदार अंदाज देख फैंस एक्साइटेड

Neelkamal Singh New Bhojpuri Song Daru ke Peti: नीलकमल सिंह का नया अपकमिंग सॉन्ग ‘दारु के पेटी’ का पोस्टर जारी हुआ है. सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर कर फैंस को उत्साहित कर दिया है. आइए गाने के बारे में बताते हैं.

Neelkamal Singh New Bhojpuri Song Daru ke Peti: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह के फैंस खुश हो जाए. नीलकमल का नया ट्रैक ‘दारु के पेटी’ जल्द आने वाला है. इस बारे में सिंगर ने सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी दी. इस सॉन्ग का पोस्टर भी सिंगर ने शेयर किया है, जो काफी जबरदस्त लग रहा है. उनका पिछला गाना ‘दिल्ली एनसीआर’ एक पार्टी सॉन्ग था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. सॉन्ग में नीलकमल के साथ श्वेता महारा की केमिस्ट्री कमाल की लगी थी. आइए इस नये ट्रैक के बारे में जानते हैं.

नीलकमल सिंह का नया गाना ‘दारु के पेटी’ का पोस्टर

नीलकमल सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘दारु के पेटी’ का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, जल्दी आ रहा है. पोस्टर देखकर ऐसा लग रहा कि ये एक पार्टी सॉन्ग है और वह किसी बार में दिख रहे हैं. उनके बैकग्राउंड में लड़कियां दिख रही है और उनके हाथ में एक दारु की बोतल है. गाने को धीरज बबुआन ने लिखा है और म्यूजिक शुभम राज ने दिया है. वीडियो डायरेक्टर पवन पाल है और पोस्टर अंकित जीएफएक्स का है. सॉन्ग नीलकमल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया जाएगा. फिलहाल ये नहीं पता कि सॉन्ग किस दिन रिलीज होगा.

‘दिल्ली एनसीआर’ गाना हुआ हिट

नीलकमल सिंह का पिछला ट्रैक ‘दिल्ली एनसीआर’ जबरदस्त दर्शकों के बीच वायरल हुआ था. सॉन्ग को नीलकमल ने ही गाया था और श्वेता म्हारा के साथ स्क्रीन शेयर किया था. वीडियो में नीलकमल एक्ट्रेस को दिल्ली में पार्टी करने की बात कहते हैं. वह कहते हैं कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि सब उनके कंट्रोल में है. गाना सुनकर दर्शक झूमने को मजबूर हो जाएंगे क्योंकि ये एक पार्टी टाइप सॉन्ग है.

यह भी पढ़ेंNeelkamal Singh New Bhojpuri Song: श्वेता महारा संग Delhi NCR में पार्टी करेंगे नीलकमल सिंह, घूमेंगे जगुआर-थार में, नया गाना मचा रहा धूम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >