Maroon Color Sadiya ने 250 मिलियन लोगों को किया घायल, आम्रपाली दुबे और निरहुआ की केमिस्ट्री ने बांधा समां

Maroon Color Sadiya: ‘मरून कलर सड़िया’ गाने पर व्यूज की बारिश हो रही हैं. गाने ने 250 मिलियन का आकड़ा पर कर लिया हैं. आइये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे इस सुपरहिट गाने के बारे में जानते हैं.

Maroon Color Sadiya: भोजपुरी जुबली स्टार निरहुआ और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं. दोनों ने भोजपुरी में एक से बढ़कर एक फिल्में और गाने किए हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी हिट हुआ है. इसी बीच स्टार्स का पॉपुलर सॉन्ग ‘मरून कलर सड़िया’ सोशल मीडिया पर एक बार फिर बवाल काट रहा है. इस गाने ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 250 मिलियन व्यूज हासिल कर लिया है.

250 मिलियन के पार हुआ मरून कलर सड़िया

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा आम्रपाली दुबे और निरहुआ का गाना ‘मरून कलर सड़िया’ 250 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका हैं. इस गाने में उनके ट्रेडिशनल लुक और आम्रपाली के मरून साड़ी को बहुत पसंद किया जा रहा हैं. इस गाने पर लगभग 11 मिलियन से ज्यादा रील्स बनाया गया हैं. सॉन्ग 11 महीने पहले यूटयूब के वर्ल्डवाइड रिकॅार्ड भोजपुरी (Worldwide Records Bhojpuri) चैनल पर रिलीज किया गया था. नीलकमल सिंह और कल्पना पटोवरी ने इसे अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है. वहीं बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं.

मरून कलर सड़िया को रीप्ले पर सुन रहे हैं फैंस

मरून कलर सड़िया को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा हैं. फैंस इसे रीप्ले पर सुन रहे हैं. यूटयूब पर व्यूज और कमेंट की बारिश हो रही हैं. एक यूजर ने गाना सुनकर लिखा, ”ये गाना सुनकर दिल गदगद हो गया”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”दिनभर ये गाना सुन रहा हूं पर मन नहीं भर रहा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”आम्रपाली और निरहुआ की बात ही अलग है… दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है और यह गाना सुपरहिट है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >