Manoj Tiwari Net Worth: कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं मनोज तिवारी? करोड़ों में है नेट वर्थ

Manoj Tiwari Net Worth: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपनी मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई है. एक समय था जब उनके पास साइकिल खरीदने के पैसे नहीं थे, लेकिन अब उनके पास करोड़ों की संपत्ति हैं.

Manoj Tiwari Net Worth: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे हैं. उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और सुरीली आवाज से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है. एक वक्त था जब एक्टर के पास साइकिल खरीदने तक के पैसे नहीं थे, लेकिन आज वह एक शानदार लाइफस्टाइल जीते हैं. फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज के अलावा, वह राजनीति में भी अपनी खास पहचान बना चुके हैं. क्या आप जानते हैं कि कभी साधारण जिंदगी जीने वाले मनोज तिवारी आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं?

मनोज तिवारी की कुल संपत्ति

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार से नेता बने मनोज तिवारी ने फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज के जरिए जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है. एक समय इंडस्ट्री में अपने संघर्ष के दिनों से गुजरने वाले मनोज तिवारी को असली पहचान ‘रिंकिया के पापा’ गाने से मिली, जिसने उन्हें रातों- रात सुपरस्टार बना दिया. उनकी शानदार गायकी और दमदार अभिनय ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा बना दिया. कमाई की बात करें तो, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एबीपी लाइव के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 30 करोड़ रुपये है, जबकि जनसत्ता की रिपोर्ट में उनकी संपत्ति 33 करोड़ रुपये तक बताई गई है. भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेताओं में शामिल मनोज की एक फिल्म की फीस 50-55 लाख रुपये तक होती है. इसके अलावा, स्टेज शो, एल्बम, और राजनीति में सक्रिय होने के चलते भी उनकी कमाई करोड़ों में होती है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

महंगी गाड़ियां और अलीशान घर

मनोज तिवारी के पास मर्सिडीज बेंज, ऑडी क्यू7, टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा और होंडा सिटी जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं. इसके अलावा, उनके पास दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश में शानदार घर भी हैं.

मनोज तिवारी ने इन फिल्मों में काम किया

मनोज तिवारी ने कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें ससुरा बड़ा पैसा वाला, दरोगा बाबू आई लव यू, गंगोत्री, धरती कहे पुकार के, नयकी बिहारी नटिया, सपेरा, राम बलराम, हिंदुस्तान, गंगा देवी शामिल हैं. गंगा देवी में अमिताभ बच्चन ने काम किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >