Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song: शॉर्ट्स-टॉप लुक में माही श्रीवास्तव ने बढ़ाया पारा, ‘दिलवा में रखिहs’ सॉन्ग रिलीज होते ही हुआ वायरल

Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song Dilwa Me Rakhiha: माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज का नया गाना ‘दिलवा में रखिहs’ रिलीज हो गया है. सॉन्ग में माही का ऐसा लुक उनके चाहने वालों ने देखा नहीं होगा. सॉन्ग सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.

Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song Dilwa Me Rakhiha: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के फैंस के लिए गुडन्यूज है. माही का नया सॉन्ग ‘दिलवा में रखिहs’ रिलीज हो गया है, जो काफी जबरदस्त है. सॉन्ग में माही का ग्लैमरस अंदाज और एनर्जेटिक डांस फैंस के होश उड़ा देगा. शॉर्ट्स पहनकर माही जिस अंदाज में डांस कर रही है, वह यूजर्स को उनका दीवाना बना देगा. गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके अलावा सॉन्ग शॉर्ट्स और रील्स पर खूब वायरल हो रहा है.

‘दिलवा में रखिहs’ का वीडियो

गाने में माही श्रीवास्तव का ग्लैमरस अंदाज

दिलवा में रखिहs’ सॉन्ग में अपने पिया से माही श्रीवास्तव कह रही कि कितना भी डराओगे, कितान भी धमकाओगे, लेकिन वह उसकी बात में नहीं आएंगी. ना ही वह पिया से डर के रहेगी. माही कहती है कि अगर पिया आप अपनी भलाई चाहते हैं तो अपने दिल में उसे रखें, नहीं तो वह मर जाएंगी कुछ कर के. वह कहती है पिया बिना उसका बुरा हाल है. सॉन्ग में माही का ये अंदाज फैंस ने नहीं देखा होगा. अक्सर एथनिक आउटफिट में नजर आने वाली माही इसमें क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहने दिख रही है. आखों के एक्सप्रेशन से वह दर्शकों को बेकरार कर देगी. उनका डांस स्टेप काफी जबरदस्त है. म्यूजिक के बीट्स आपको उनके साथ डांस करने पर मजबूर कर देंगे.

‘दिलवा में रखिहs’ सॉन्ग के डिटेल्स

  • सिंगर- शिल्पी राजलिरिक्स- रवि यादव
  • प्रोजेक्ट- नवरत्न पांडे
  • म्यूजिक- विक्की वोक्स
  • प्रोड्यूसर- रत्नाकर कुमार
  • एडिटर- पवन कुमार
  • आर्टिस्ट मेकअप- इंद्राजीत दास

‘दिलवा में रखिहs’ को लेकर यूजर्स बोले- दमदार सॉन्ग

एक यूजर ने लिखा, शिल्पी राज का बेस्ट सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, सुपर सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, आप मेरी फेवरेट एक्ट्रेस है. एक यूजर ने लिखा, दमदार सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, हिट गाना. कुछ यूजर्स ने इसपर दिल बनाया.

यह भी पढ़ें Mahi Shrivastava Bhojpuri Song: ‘नाज करबू’ में माही श्रीवास्तव की अदाएं छाईं, नीली ड्रेस में दिखी बेहद ग्लैमरस, गाने ने बनाया जबरदस्त माहौल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >