नया भोजपुरी लोकगीत ‘चाय चाही’ रिलीज, माही श्रीवास्तव का देसी अंदाज छाया

Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song Chai Chahi: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का नया गाना ‘चाय चाही’ रिलीज हो गया है. यह गाना दहेज प्रथा पर आधारित है.

Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song Chai Chahi: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव इन दिनों लगातार नए-नए गानों से चर्चा में बनी हुई हैं. उनका नया लोकगीत ‘चाय चाही’ हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यह गाना World Wide Records Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर आया है. इस गाने को प्रतिभा राज ने अपनी प्यारी और दमदार आवाज में गाया है. उनकी आवाज माही के एक्सप्रेशन के साथ बहुत अच्छी तरह मेल खाती है. गाने में माही श्रीवास्तव नीले और सुनहरे रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक काफी अच्छा लग रहा है.

‘चाय चाही’ का वीडियो

कहानी क्या है?

‘चाय चाही’ गाने की कहानी एक शादीशुदा महिला की है, जो अपने पति को दहेज लेने पर ताने देती है. गाने में हल्के-फुल्के अंदाज में पति-पत्नी की नोक-झोंक दिखाई गई है. गाने के बोल बेहद दिलचस्प और ठेठ भोजपुरी मिजाज के हैं. इसमें एक्ट्रेस अपने पति को वॉर्निंग देते हुए कहती है कि ‘हमरा पापा के जोगावल पइसा छीन के, सइयां दस लाख लेले बाड़ा गीन के, त देखा कइसे नाचत तानी तोहरा करेज प, ए राजा, ए राजा, ए राजा सुना न, दाल भात भुजिया बनावे नाही आवेला त ले टेके के पड़ी बेड प, त आठ बजे उठबो बलमुआ हो त गरम चाय चाही बेड प…’

गाना किसने बनाया?

इस गाने के बोल पिंकू बाबा ने लिखे हैं. संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है. गाने के डायरेक्टर सुनील बाबा हैं और निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. सॉन्ग के कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय है. एडिटर आलोक गुप्ता है. माही श्रीवास्तव ने बताया कि यह गाना आज के शादीशुदा जीवन की छोटी-छोटी बातों को मजेदार तरीके से दिखाता है. साथ ही यह दहेज जैसी बुरी प्रथा पर भी एक संदेश देता है.

यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि पर मनोज तिवारी का इमोशनल देवी गीत, ‘ममता की छांव’ में दिखा मां का अनोखा रूप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >