माही श्रीवास्तव की साड़ी में खूबसूरती ने लूटे सभी के दिल,’गवना Vs खेलवना’ वायरल

Mahi Shrivastava Gawana Vs Khelawana: माही श्रीवास्तव का नया गाना ‘गवना Vs खेलवना’ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. माही का साड़ी में स्टनिंग लुक भी खूब वायरल हो रहा है.

Mahi Shrivastava Gawana Vs Khelawana: भोजपुरी संगीत की दुनिया में माही श्रीवास्तव का गाना ‘गवना Vs खेलवना’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. दो दिन पहले वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने के बाद इसे अब तक 23K से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और दर्शक लगातार इसकी लोकप्रियता बढ़ा रहे हैं.

साड़ी में माही श्रीवास्तवका ग्लो बढ़ा

वीडियो में माही श्रीवास्तव पिंक और ब्लू साड़ी में नजर आती हैं, जो उनके स्टाइल और चार्म को बखूबी दिखाती हैं. वीडियो की विजुअल्स भी काफी अच्छे हैं. सृष्टि भारती की मधुर आवाज गाने की खूबसूरती को और दिखाती है. गाने के शब्द अरुण बिहारी ने लिखे हैं और संगीत आर्या शर्मा ने दिया है. लिरिक्स काफी सिंपल है और धुन इतनी हिट है कि यह शादी समारोह, पार्टी और भोजपुरी उत्सवों में हर जगह बजने लायक है.

देखें वीडियो

‘गवना Vs खेलवना’ की टीम

  • निर्माता: रत्नाकर कुमार
  • गीतकार: अरुण बिहारी
  • संगीत: आर्या शर्मा
  • प्रोजेक्ट: नवरतन पांडे
  • निदेशक: आशीष सत्यार्थी
  • डीओपी: संतोष यादव और नवीन
  • कोरियोग्राफर: अनुज मौर्य
  • एडिटर: प्रवीण यादव
  • डीआई: रोहित सिंह
  • प्रोडक्शन: पंकज सोनी

सोशल मीडिया पर धमाल

गाने के रिलीज होते ही दर्शकों ने इसे यूट्यूब पर शेयर करना शुरू कर दिया. कमेंट्स में तारीफें और प्यार बरस रहे हैं. यूजर @A.j.villan.5 ने लिखा, ओ हो सुपर सृष्टि जी. यूजर @ashokhariom2874 ने लिखा, गरदा गाना बा. यूजर @rangbazchhora7619 ने लिखा, जबरदस्त सॉन्ग है भाई. @VinodYadav-e9u2k नाम के यूजर ने लिखा, मस्त बा.

माही श्रीवास्तव के ये गाने हुए पॉपुलर

माही श्रीवास्तव के गानों की लिस्ट में “सनम दूसरा के दीवाना बनाइए”, “ननदिया हुकुम चलावे”, “आज एकरा पा कल ओकरा पा”, “हरदिया ले ऐती दहेज में”, “दूल्हा देसी चाहिए”, और “मजनुआ पा लईकिन के भेड़ में” जैसे गाने शामिल हैं. इसके अलावा, “भसुर जी से छुआ गाइनी”, “कटर कमरिया”, “मेहंदी काला काला”, और “मुआ दा नाटी दब के” उनके फैंस के बीच बहुत लोकप्रिय हैं.

यह भी पढ़ें- शिल्पी राज का नया गाना ‘पिय ना जवानी’ आउट, सुनीता सिंह की अदाओं ने बढ़ाया क्रेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >