Look Back 2024: पवन सिंह के नाम रहा ये साल, अक्षरा संग अफेयर से लेकर ज्योति से तलाक पर खूब मचा बवाल

Look Back 2024: इस साल भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी हलचल रही. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह और काजल रखवानी जैसे स्टार्स ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी.

Look Back 2024: साल 2024 में काफी कुछ हुआ, जिसने दर्शकों के बीच काफी सुर्खियां बटोरी. इसमें भोजपुरी इंडस्ट्री की बात करें, तो टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह और काजल रखवानी जैसे स्टार्स की लाइफ विवादों से घिरी रहीं. उनकी गॉसिप को दर्शकों ने खूब चटकारे लेकर पढ़ा. चाहे पवन सिंह का अक्षरा और उनकी दूसरी वाइफ ज्योति संग रिश्ता हो, या फिर खेसारी का काजल को टेंपो कहना. आइये जानते हैं किन चीजों ने खूब लाइमलाइट बटोरी.

काजल रखवानी ने खेसारी लाल पर लगाए थे गंभीर आरोप

भोजपुरी इंडस्ट्री में डेटिंग रूमर्स आए दिन फैलते हैं. एक वक्त था जब शादीशुदा खेसारी भी काजल रखवानी को डेट करते हैं. ये खुलासा खुद भोजपुरी एक्ट्रेस ने किया था. दरअसल शुरुआत कुछ यूं हुई कि खेसारी ने एक इंटरव्यू में काजल को टेंपो कह दिया था. इस बात से एक्ट्रेस काफी खफा हो गई और उन्होंने कई इंटरव्यू में कहा कि खेसारी और वो 5 साल तक सीक्रेट रिलेशनशिप में थे. उन्होंने शादी तक का वादा किया था, लेकिन बाद में पलट गए. भोजपुरी क्वीन ने ये भी कहा कि सारी अपने फोन में लड़कियों की अश्लील फोटो रखते हैं.

पवन सिंह ने अक्षरा संग डेटिंग पर कही थी ये बात

साल 2024 में पवन सिंह ने भी शुभांकर मिश्रा संग हुए पॉडकास्ट में सालों बाद अक्षरा सिंह संग अपने अफेयर पर बात की थी. उन्होंने कहा कि मैंने आजतक किसी को आई लव यूं नहीं कहा है और ब्रेकअप का कारण यही है कि मैंने उनसे कहा था कि रहना है तो ढंग से रहिए, नहीं तो टाटा-बाय बाय. मैं किसी की मनमानी बर्दाशत नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा, ”मैं अगर सही हूं तो सही का साथ दूंगा. अगर मैं भी कुछ गलत करता तो ये बर्दाशत करता. मुझे सही करना और सही लोग पसंद है.”

अक्षरा सिंह ने अपनी प्रेग्नेंसी रूमर्स पर भी किया था रिएक्ट

पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति ने खुलासा किया था कि जब अक्षरा और पवन का ब्रेकअप हुआ तो वह 3 महीने प्रेग्नेंट थी. हालांकि भोजपुरी क्वीन इसे झूठ बताया. उन्होंने कहा, ये सब बात सुनकर बहुत दुख हुआ था. उन्होंने मुझे कॉल किया और कहा था कि उन्हें न्याय चाहिए. मैंने उनकी मदद की थी, लेकिन मेरे साथ जो किया गया. काफी गलत है. मुझे उकसाया जा रहा है, लेकिन मैं मजबूत हूं और हमेशा रहूंगी.”

Also Read- Pawan Singh ने अक्षरा सिंह संग अपने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गद्दारी वाला प्यार कभी…

ज्योति सिंह संग तलाक तक पहुंच गया था पवन का रिश्ता

साल 2024 की शुरुआत में पवन सिंह की तलाक की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी. उनकी पत्नी ज्योति ने कहा कि वह उनके साथ नहीं रहना चाहती हैं, क्योंकि उनपर घरेलू हिंसा किया जाता है. साथ ही जबरदस्ती उनका अबॉर्शन भी करवाया गया. दोनों की रिश्ता कोर्ट तक भी पहुंचा, लेकिन बाद में सुलह हो गई.

खेसारी लाल ने पवन सिंह पर लगाए थे ये आरोप

एक इंटरव्यू में खेसारी ने कहा था कि वह पवन सिंह से कई मायने में बेहतर हैं, चाहे वो सिंगिंग हो या फिर एक्टिंग और बॉडी. बाद में पवन ने भी इसपर रिएक्शन दिया था. उन्होंने कहा, खेसारी मेरे मित्र नहीं है, वह मेरे छोटे भाई की तरह हैं. वह मूड के हिसाब से है. वह कब क्या बोलता है पता नहीं. अगर उसको मेरे बारे में दो बात बोलकर खुशी मिलती है, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है.”

Also Read- Pawan Singh-khesari Lal Yadav Fight: पवन सिंह ने खेसारी लाल संग लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दिल से बुरा आदमी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >