शिवानी सिंह का नया वेडिंग सॉन्ग वायरल, ‘लेके अईहा बरियतिया’ पर झूम रहे लोग

Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना “लेके अईहा बरियतिया” रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पारुल यादव और गौरव कुशवाहा की केमिस्ट्री इस गाने में चार-चांद लगा रही हैं.

Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शादी-ब्याह के सीजन को और रंगीन बनाने के लिए नया गाना “लेके अईहा बरियतिया” रिलीज हो चुका है. सिंगर शिवानी सिंह की मधुर आवाज में सजा यह गाना पारंपरिक शादी के माहौल, मस्ती और देसी रंग से भरपूर है. खास बात यह है कि इस गाने में पारुल यादव और गौरव कुशवाहा की शानदार केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है, जो इसे और भी खास बनाती है. गाने में बारात, नाच-गाना और रिश्तों की खुशियों को बेहद खूबसूरती से पेश किया गया है, जो हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देता है. रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है और शादियों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाता नजर आ रहा है.

गाने के पीछे की टीम

भोजपुरी गना “लेके अईहा बरियतिया” अपने शानदार म्यूजिक और दमदार टीम के साथ तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, एल्बम Leke Aiha Bariyatiya का यह गाना सिंगर शिवानी सिंह की आवाज में पेश किया गया है, जिसमें पारुल यादव और गौरव कुशवाहा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है. गाने के बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं, जबकि संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है. इस गाने का निर्देशन पैराडाइज प्रोडक्शन ने किया है और एडिटिंग संदीप यादव ने संभाली है. डिजिटल प्रमोशन Apex International Media द्वारा किया गया है. इस पूरे प्रोजेक्ट की निर्माता Shweta P. Singh हैं, जिसे Moosa Music के बैनर तले रिलीज किया गया है.

शिवानी सिंह का करियर

भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जिनमें सदिया बुलुकिया, मरद ह माथा के दरद, देवर मांगे चटनी, सेंट गमकउवा, राजाजी के दिलवा, राजा जी, धनी हो सब धन, दरद के बहाना और चूल्ही में झोंक दी जैसे गाने शामिल हैं. इन सभी गानों में उनका देसी अंदाज, शानदार आवाज और जबरदस्त एनर्जी देखने को मिलती है, जो दर्शकों को खूब पसंद आती है और हर फंक्शन में माहौल बना देती है.

यह भी पढ़ें: त्रिशाकर मधु संग राकेश मिश्रा का धमाका, ‘Dermi Cool चाही’ हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >