गाना ‘तोर कमर लचकार’ में आशीष- चाहत की जोड़ी ने मचाया धमाल, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

Khushi Kakkar Tor Kamar Lachkar Song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ और आशीष यादव का नया मगही गाना ‘तोर कमर लचकार’ रिलीज हो गया है, जो आते ही इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है.

Khushi Kakkar Tor Kamar Lachkar Song: भोजपुरी और मगही म्यूजिक के फैंस के लिए नया गाना ‘तोर कमर लचकार’ रिलीज कर दिया गया है. इस गाने को खुशी कक्कड़ और आशीष यादव ने अपनी आवाज दी है. रिलीज के बाद से ही गाना धीरे-धीरे लोगों के बीच अपनी जगह बना रहा है. इस गाने को दर्शक स्वास्तिक रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन और देख सकते हैं. कुछ ही घंटो में इस म्यूजिक वीडियो पर 1 लाख 80 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.

गाने में चाहत संग आशीष का शानदार अंदाज

‘तोर कमर लचकार’ गाने के वीडियो में एक्ट्रेस चाहत सिंह और आशीष यादव नजर आ रहे हैं. दोनों की जोड़ी और एक्सप्रेशन गाने को और मजेदार बना रहे हैं. वीडियो में डांस और म्यूजिक का अच्छा तालमेल रखा गया है. दोनों ऑन स्क्रीन कपल के बीच रोमांस और मस्ती का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है. वीडियो में एक सीन ऐसा है जहां एक्ट्रेस सज-धज कर निकलती है और अपने ऑन स्क्रीन पार्टनर आशीष को रोमांटिक अंदाज में कहती हैं कि जब मैं सज संवर के निकलती हूं, तो तुम मुझे ऐेसे क्यों देखते हो. फिर आगे एक्ट्रेस दिल देने की बात करते भी नजर आती हैं. इस पर सिंगर भी मजेदार अंदाज में उनके फीगर का तारीफ करते हैं. दोनों के बीच की ये नोक-झोंक और केमिस्ट्री गाने को और भी दिलचस्प बना देती है. चाहत सिंह और आशीष यादव की जोड़ी स्क्रीन पर खूब धमाल मचा रही है, जिसे देखकर फैंस गाने को बार-बार सुनना पसंद कर रहे हैं.

गाने का वीडियो

गाने की टीम

इस गाने के बोल आशीष यादव ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. वीडियो का निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है. वहीं कोरियोग्राफी आकाश राज ने संभाली है, जो गाने को और आकर्षक बनाती है.

रिलीज के बाद मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

i

गाना रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. इसकी धुन और बीट्स लोगों को पसंद आ रही हैं, जिससे यह गाना सोशल मीडिया पर भी धीरे-धीरे वायरल हो रहा है. एक यूजर @chandanahiranentertainment ने लिखा, जियो शेर ट्रेंडिंग में. दूसरे यूजर @Nitishyadav-y5v ने लिखा, बहुत जल्द 100 मिलियन जाएगा भाई. तीसरे यूजर @ChintuRaja-p6 ने लिखा, जियो आशीष भाई सुपर-डूपर सॉन्ग.

यह भी पढ़ें: खेसारी और रक्षा की केमिस्ट्री ने बढ़ाया तापमान, गाना ‘गर्मी गरम बिया’ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >