खुशी कक्कड़ का गाना ‘सलवारवा’ रिलीज, होली अंदाज में एक्ट्रेस मुस्कान ने बिखेरा जलवा

Khushi Kakkar New Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ का लेटेस्ट ट्रैक ‘सलवारवा’ वेस्ट भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है. रंग और मस्ती से भरे इस गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस मुस्कान जायसवाल नजर आ रही हैं. जानिए गाने के बारे में पूरी डिटेल…

Khushi Kakkar New Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी गानों में होली का रंग चढ़ना शुरू हो गया है, और इसी माहौल के बीच खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘सलवारवा’ रिलीज हो चुका है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रंग-गुलाल और मस्ती से भरा यह गाना होली में और रौनक लाता हुआ नजर आता है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इस म्यूजिक वीडियो ने 2 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और यह नंबर्स लगातार आगे बढ़ रहे हैं.  

मुस्कान ने खींचा दर्शकों का ध्यान 

गाने की धुन सुनते ही होली का देसी माहौल याद आने लगता है. खुशी कक्कड़ की प्यारी आवाज गाने में मस्ती भर देती है. म्यूजिक वीडियो में मुस्कान जायसवाल होली के रंगों में पूरी तरह रंगी नजर आती हैं. एक्ट्रेस गाने में अपने ऑनस्क्रीन पति और देवर के साथ मस्ती भरे अंदाज में ‘पियबा रंगेला सलवारवा’ बोल के साथ रंग खेलते और हंसी मजाक करते नजर आती है. उनके एक्सप्रेशन और डांस मूव्स गाने को और भी मजेदार बना देते हैं. रंग, गुलाल और त्योहार की रौनक के बीच होली का ये लेटेस्ट ट्रैक दर्शकों को तेजी से एंटरटेन कर रहा है.

ये है पूरा गाना

गाने की कास्ट

  • सॉन्ग – सलवारवा 
  • सिंगर – खुशी कक्कड़ 
  • लिरिक्स – रवि चौहान 
  • म्यूजिक – कान्हा सिंह 
  • एक्ट्रेस – मुस्कान जायसवाल
  • डायरेक्टर – शिव श्याम प्रोडक्शन 
  • कोरियोग्राफर – अकाश राज 
  • डीओपी – रोहित यादव 
  • एडिट – स्वर्णा यादव 
  • मेकअप – संगीता यादव 
  • डीआई – रोहित सिंह 
  • डिजिटल – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन 
  • लेबल – वेस्ट भोजपुरी  

गाने पर फैंस ने लुटाया प्यार 

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. अब इस सॉन्ग को लेकर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे है. एक यूजर ने लिखा, जियो बाबू सोना होली है. दूसरे यूजर ने लिखा, खुशी कक्कड़ मेरी फेवरेट सिंगर भोजपुरी सॉन्ग. किसी और ने लिखा, बहुत सुंदर खुशी कक्कड़ जी.

यह भी पढे़ं: शिल्पी राज का गाना ‘काट लेलS गलिया होली में’ रिलीज, वीडियो में निकिता भारद्वाज का छाया जादू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >