Khushi Kakkar Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का ‘बनाई तोहके भतरा’ यूट्यूब पर हुआ वायरल, ग्लैमरस शॉर्ट ड्रेस में iPhone 17 की डिमांड करती दिखीं मनीषा मिश्रा

Khushi Kakkar Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘बनाई तोहके भतरा’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. गाने के वीडियो में मनीषा मिश्रा ग्लैमरस अंदाज में iPhone 17 की डिमांड करते नजर आ रही हैं.

Khushi Kakkar Bhojpuri Song Banai Tohake Bhatra Ho: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर रोमांस और ग्लैमर का तड़का लग चुका है. सिंगर खुशी कक्कड़ का रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘बनाई तोहके भतरा’ इन दिनों यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है. यह गाना करीब एक महीने पहले Trimurti Music World यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था और तब से लगातार व्यूज और लाइक्स बटोर रहा है.

इस गाने के म्यूजिक वीडियो में ग्लैमरस एक्ट्रेस मनीषा मिश्रा नजर आ रही हैं, जो कभी ब्लैक तो कभी वाइट शॉर्ट ड्रेस में अपने हॉट और स्टाइलिश अंदाज से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं. उनका लुक और एक्सप्रेशन गाने के रोमांटिक मूड को और भी खास बना देता है. ऐसे में आइए गाने की खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

iPhone 17 की डिमांड करते दिखीं मनीषा मिश्रा

गाने की कहानी आज के ट्रेंड से पूरी तरह जुड़ी हुई है. म्यूजिक वीडियो में मनीषा मिश्रा, खुशी कक्कड़ की आवाज में मजेदार अंदाज में कहती नजर आती हैं कि जब तक उनका पार्टनर उन्हें iPhone 17 गिफ्ट नहीं करता, तब तक वह उसे अपना पति नहीं बनाएंगी. यही लाइन दर्शकों को सबसे ज्यादा एंटरटेन कर रही है और सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है.

बीट्स और म्यूजिक ने बनाया पार्टी सॉन्ग

‘बनाई तोहके भतरा’ का म्यूजिक और बीट्स इतने कैची हैं कि सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं. यही वजह है कि यह गाना पार्टी प्लेलिस्ट और रील्स में भी तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

इस गाने को खास तौर पर वे लोग ज्यादा रिलेट कर पा रहे हैं, जिनकी गर्लफ्रेंड उनसे महंगे गिफ्ट्स खासकर iPhone 17 की डिमांड कर रही हैं. हल्के-फुल्के मजाक और रोमांस के साथ बना यह गाना युवाओं के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है.

गाने की टीम

  • फीट:-मनीषा मिश्रा
  • गायिका :- खुशी कक्कड़
  • गीत:-विनय बिहारी
  • संगीत निर्देशक:- टिंकू तुफ़ान केशरी
  • वीडियो डायरेक्टर:-आशीष पार्क
  • कला:- आनंद मौर्य
  • निर्माता:- कुमार आलम

यह भी पढ़ें- Shivani Singh New Bhojpuri Song: नए रोमांटिक ट्रैक ‘जानवा दे देब बलम जी’ के साथ लौटीं शिवानी सिंह, पोस्टर में मोहिनी-कौशल की नोकझोंक ने बढ़ाया क्रेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >