Khesari Lal Yadav का ‘अपराधी’ से जबरदस्त लुक हुआ आउट, गर्दा उड़ाने इस दिन लेंगे थिएटर्स में एंट्री

Khesari Lal Yadav रंग दे बसंती के बाद अपराधी फिल्म के साथ बवाल काटने को तैयार हैं. शेखर शर्मा की निर्देशित ट्रेंडिंग स्टार की यह फिल्म दुर्गा पूजा के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव की ‘रंग दे बसंती’ इन दिनों यूट्यूब पर बवाल काट रही है. अभी दर्शकों के सिर से इस फिल्म का खुमार उतरा ही था कि एक्टर ने अपनी नई फिल्म ‘अपराध’ की अनाउंसमेंट कर फिल्म के रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है. फिल्म का निर्देशन शेखर शर्मा और निर्माण दक्षा फिल्म इंडिया के बैनर तले किया गया है. इस फिल्म में ट्रेंडिंग स्टार जबरदस्त एक्शन और भरपूर रोमांस करते नजर आएंगे. फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ ऋतु सिंह, मेघाश्री, और रक्षा गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी. यह फिल्म दुर्गा पूजा के अवसर पर गर्दा उड़ाने आ रही है.

खेसारी लाल यादव ने फिल्म के बारे में क्या कहा

खेसारी लाल यादव ने अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म अपराधी को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि, “यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है. इसमें मेरा किरदार एक्शन और रोमांस दोनों का बेहतरीन मिश्रण है, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगा. खास कर इस दुर्गा पूजा के मौके पर इसे रिलीज करना मेरे लिए खास है, क्योंकि यह फिल्म परिवार और समाज के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को भी उजागर करती है. हमारी टीम ने इस पर कड़ी मेहनत की है, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे बहुत प्यार देंगे. अपराधी में गांव का असली अंदाज और जज्बात दिखाने की कोशिश की गई है, जिसे दर्शक बड़े पर्दे पर जरूर इंजॉय करेंगे.”

Also Read: Khesari Lal Yadav इस बॉलीवुड फिल्म के रीमेक में करेंगे काम, अर्शी खान संग होगा रोमांस

Also Read: Rang De Basanti: खेसारी लाल यादव की ‘रंग दे बसंती’ ने टीवी के बाद यूट्यूब पर काटा बवाल, तीन दिन में 5 मिलियन पार

फिल्म के बारे में

अपराधी फिल्म को शेखर शर्मा और आर्या शर्मा ने संगीत दिया है. वहीं, फिल्म के गीत विजय चौहान और विक्की विशाल ने लिखे हैं. साथ ही यह फिल्म म्यूजिक लेबल टीम फिल्म्स के तले रिलीज की जाएगी. खेसारी लाल यादव की फिल्म की कहानी और पटकथा अरविन्द तिवारी ने तैयार की है. इस दुर्गा पूजा खेसारीलाल यादव अपने नए अवतार के साथ जादू चलाने आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >