Khesari Lal Yadav On Kajal Raghwani: भोजपुरी बवाल जबसे ऑनएयर हुआ है, तबसे भोजपुरी स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त खुलासे कर रहे हैं. काजल राघवानी ने तो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई राज खोले. एक्ट्रेस ने बिना किसी का नाम लिए अपने पुराने रिश्ते पर कहा कि वह शादीशुदा थे, तो मेरे साथ क्यों करवाचौथ सेलिब्रेट करने आते थे. फैंस समझ गए कि वह खेसारी लाल यादव की ओर इशारा कर रही हैं. अब पहली बार काजल को लेकर भोजपुरी एक्टर ने बात की है.
Khesari Lal Yadav On Kajal Raghwani: खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी को लेकर क्या कहा
खेसारी लाल यादव एक इवेंट में शामिल हुए थे, जहां उनसे काजल राघवानी को लेकर सवाल किया गया. इस पर उन्होंने काफी संभलकर जवाब दिया. खेसारी ने कहा कि उनके और काजल के बीच क्या रिश्ता था और दोनों ने एक-दूसरे के लिए क्या किया, इसकी पूरी सच्चाई सिर्फ वही दोनों और भगवान जानते हैं. उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह काजल के बारे में कभी कोई गलत बात नहीं कहेंगे.
गलत-सही पर ये बोले खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव ने यह भी कहा कि किसी के कुछ कह देने से न तो सामने वाला इंसान गलत साबित हो जाता है और न ही वह खुद सही या गलत बन जाते हैं. उन्होंने आगे महिलाओं के सम्मान की बात करते हुए कहा कि आने वाले समय में हर महिला किसी न किसी रिश्ते में मां, बहन, पत्नी या दादी की भूमिका में होगी, इसलिए उनके बारे में गलत बोलना सही नहीं है.
क्या खेसारी लाल यादव ने कभी काजल राधवानी पर उठाया था हाथ?
जब खेसारी लाल यादव से सीधा सवाल किया गया कि क्या उन्होंने कभी काजल पर हाथ उठाया था, तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया. अभिनेता ने कहा कि वह ऐसा कभी नहीं कर सकते. एक्टर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी पत्नी के साथ भी कभी-कभी बहस या झगड़े हुए हैं, लेकिन उन्होंने कभी हाथ नहीं उठाया. उन्होंने बताया कि उनकी शादी को करीब 20 साल हो चुके हैं. उन्होंने आगे कहा कि किसी महिला पर हाथ उठाकर खुद को मर्द साबित करने की जरूरत नहीं है. उनके मुताबिक, हिंसा करने वाला इंसान मर्द नहीं कहलाता, बल्कि उसकी सोच गलत और घटिया होती है.
ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव की बांसुरी पर थिरकी काजल राघवानी, फैंस बोले- लालू यादव की बहू बनने का है इरादा
