Khesari Lal Yadav: माता रानी की भक्ति में लीन हुए खेसारी-प्रियंका सिंह, ‘लेके थरिया’ गाने ने एक दिन में बटोरे लाखों व्यूज

Khesari Lal Yadav भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंड सेटर हैं. इस वक्त नवरात्रि का त्योहार चल रहा है, जिसके मौके पर एक्टर-गायक ने एक नया भक्ति गीत रिलीज किया है. इस गाने ने एक ही दिन में लाखों व्यूज बटोर लिए हैं.

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंड सेटर माने जाते हैं. एक्टर-गायक जब भी अपना कोई नया गाना या फिल्म रिलीज करते हैं तो वह ट्रेंड करने लगता है. ऐसे में खेसारी लाल यादव ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर माता रानी का एक गाना रिलीज किया है, जो अब दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है. इस गाने का टाइटल ‘लेके थरिया’ है, जिसमें एक्टर-गायक माता रानी की भक्ति में प्रियंका सिंह के साथ लीन होते नजर आ रहे हैं. यही नहीं इस गाने ने एक ही दिन में लाखों व्यूज पर कर लिए हैं. ऐसे में अगर आपने यह गाना अभी तक नहीं सुना है तो लिए इसके बारे में और भी बातें बताते हैं.

यूट्यूब पर 6 लाख व्यूज पार

खेसारी लाल यादव ने नवरात्रि के मौके पर ‘लेके थरिया’ गीत रिलीज किया है, जो इस वक्त काफी ट्रेंड हो रहा है और जमकर तारीफें बटोर रहा है. इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ पल्लवी सिंह नजर आ रही हैं. यह गीत सुनकर आप मां की भक्ति और आस्था में झूम उठेंगे. खेसारी लाल यादव का यह गाना 4 अक्टूबर को रिलीज हुआ था. अब इस गीत ने एक ही दिन में यूट्यूब पर 6 लाख से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं. साथ ही इस गाने पर 70 हजार लाइक्स मिल चुके हैं.

Also Read: Bhojpuri Film: सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘राजाराम’ का फर्स्ट लुक जारी, दर्शकों में खासा उत्साह

Also Read: Khesari Lal Yadav का ‘अपराधी’ से जबरदस्त लुक हुआ आउट, गर्दा उड़ाने इस दिन लेंगे थिएटर्स में एंट्री

लेके थरिया गाने के बारे में

खेसारी लाल यादव और पल्लवी सिंह का यह गाना यूट्यूब चैनल ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन- भोजपुरी पर 4 अक्टूबर, 2024 के दिन अपलोड किया गया. गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है. वहीं, संगीत आर्य शर्मा ने दिया है. जबकि, इस गाने के वीडियो डायरेक्टर पवन पाल ने किया है. गाने को केपी पांडे ने कंपोज किया है और गाया खेसारी लाल यादव ने है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >