Khesari Lal Yadav: अमिताभ बच्चन की ‘चुम्मा चुम्मा’ का भोजपुरी रीमेक रीलीज, खेसारी-आकांक्षा की केमिस्ट्री ने लगाई आग

Khesari Lal Yadav के अपकमिंग फिल्म राजाराम का नया गाना ‘चुम्मा चुम्मा’ रिलीज हो गया है. इस गाने में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस आकांक्षा पूरी के साथ गर्दा उड़ाते नजर आए हैं.

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के ऐसे गायक और अभिनेता है, जो ट्रेंड सेटर से जाने जाते हैं. ऐसा इसलिए है कि क्योंकि जब भी इनका कोई गाना या फिल्म रिलीज होता है, जो सिर्फ भोजपुरी दर्शक ही नहीं बल्कि सभी के बीच छा जाता है. रिसीवड एक और गाने से गर्दा उड़ाने के लिए खेसारी लाल यादव तैयार हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राजाराम’ का पहला गाना रिलीज हो गया है, जिसका टाइटल ‘चुम्मा चुम्मा’ है. आप सोचेंगे कि यह टाइटल कहीं सुना सुना लगता है तो आप बिल्कुल ठीक सोच रहे हैं. बता दें कि खेसारी का यह गाना अमिताभ बच्चन की साल 1991 की फिल्म ‘हम’ का गाना चुम्मा चुम्मा का भोजपुरी रीमेक है. ऐसे में आइए बताते हैं इस गाने में खेसारी किसके साथ आग लगाते नजर आ रहे हैं.

खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज

खेसारी लाल यादव की अप्मॉमिंग फिल्म राजाराम का गाना ‘चुम्मा चुम्मा’ रिलीज हो गया है. इस गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी थिरकते नजर आ रही हैं. इन दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस काफी पसंद आ रही है. यह गाना यूट्यूब चैनल सारेगामा हम भोजपुरी पर अपलोड किया गया है. अब तक इस गाने ने 9 लाख व्यूज पार कर लिए हैं और गाने को 146 हजार लाइक्स मिल गए हैं. इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गया है. वहीं, गाने के गीतकार पिंकू बाबा और संगीतकार विनय विनायक हैं. जबकि गाने के निर्देशक सूरज कटोच (जेनिथ) हैं.

आकांक्षा पूरी ने जताई उत्सुकता

खेसारी लाल यादव के नए गाने के एल्बम की हीरोइन आकांक्षा पूरी ने अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए एक बेहद रोमांचक अनुभव रहा. भोजपुरी इंडस्ट्री में यह मेरा पहला गाना है और मुझे दर्शकों से जो प्यार मिल रहा है, उसके लिए मैं बहुत खुश हूं.’

Also Read: खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म राजाराम का फर्स्ट लुक जारी

Also Read: Bhojpuri Adda: सुभाश्री कर को ‘कजरा मोहब्बत वाला’ गाकर रिझाते दिखें Pawan Singh, यूट्यूब पर इतने मिलियन पार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >